पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत, को “अनुराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस” के तहत पल्स पोलियो चक्र की शुरुआत की गई । संवाददाता अजित कुमार सिंह

पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत, को “अनुराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस” के तहत पल्स पोलियो चक्र की शुरुआत की गई । यह कार्यक्रम 11.10.20 से 15.10.20 तक चलाया जाएगा एवं एक दिन घर में छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी । आज जिला स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा द्वारा नवजात बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, में पोलियो खुराक पिलाकर की गई । इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉक्टर अनिल कुमार, डीआइओ डॉ एके मिश्रा, डीभीबीडीओ डॉ जे पी महतो, एसएमओ डा बसवराज ,यूनिसेफ एसएमसी शशि कान्त सिंह ओंकार चन्द्र, भीसीसीएम पंकज कुमार, बीएमसी रेणु, बीएचएम रेवतीरमण, बीसीएम निरज कुमार संजय कुमार एवं एएनएम आशा आदि उपस्थित थे । सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में 1742 घर-घर टीका कर्मी 174 ट्रांजिट टीम 58 मोबाइल टीम 646 पर्यवेक्षक को लगाया गया है एवं 136 सब डिपो बनाया गया है । इस कार्यक्रम में 703969 घर घर जाकर जन्म से 5 वर्ष तक उम्र के 670126 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । इसके लिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षण किया जा चुका है एवं बिभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है । डीआईओ डॉक्टर ए के मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिनों के कार्यक्रम की समीक्षा प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर की जाएगी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि कार्यक्रम के दौरान अपने सभी जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाएँ । कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम के दौरान सावधानीपूर्वक चक्र को सफल बनाएं ।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …