समाहरणालय, दरभंगा
व्वय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण
दरभंगा, , बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए दरभंगा के 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 78- कुशेश्वरस्थान (अ. जा.), 79- गौराबौराम, 80- बेनीपुर, 81- अलीनगर एवं 82- दरभंगा ग्रामीण के लिए नियुक्त प्रेक्षक एन अशोक बाबू ने जिला सूचना भवन अवस्थित मीडिया कोषांग एवं एम सी एम सी कोषांग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाचार पत्रों के अवलोकन करने वाले कर्मी से बातचीत की। उन्होंने कई पेपर कटिंग का अवलोकन किया तथा अंग्रेजी पेपर में प्रकाशित समाचार पर भी नजर रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पेड न्यूज़ दिखते ही अविलंब सूचित किया जाए।
उन्होंने टी वी अवलोकन करने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं से वार्ता की, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती रचना झा ने बताया कि जी न्यूज़- बिहार/ झारखंड, न्यूज़-18 बिहार/ झारखंड, सहारा समय एवं लोकल चैनलों के साथ-साथ नेशनल चैनलों का अवलोकन भी किया जा रहा हैं। पेड न्यूज या विज्ञापन मिलते ही उसे पंजी पर अंकित किया जा रहा है।
इसके बाद उन्होंने फेसबुक, ट्विटर, पर निगरानी रखने वाले आईटी सेल का अवलोकन किया।
आईटी सेल के कार्यपालक सहायक आशीष कुमार ने बताया कि सभी पार्टी का फेसबुक और ट्विटर का लगातार अवलोकन किया जा रहा है। प्रेक्षक महोदय ने उन्हें विभिन्न पार्टियों के फेसबुक पेज एवं ट्विटर का अवलोकन करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने उप निदेशक जन संपर्क, दरभंगा प्रमंडल- सह- नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग से वार्ता की। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि पेड न्यूज़ एवं विज्ञापन का लगातार अवलोकन किया जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के फेसबुक पेज एवं ट्यूटर का भी अवलोकन किया जा रहा है। लोकल चैनलों की भी निगरानी की जा रही है।
उप निदेशक जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal