Breaking News

 पूरे देश में चल रहें राष्ट्रीय डाक सप्ताह के चौथे दिन डाक विभाग, दरभंगा प्रमंडल के दरभंगा प्रधान डाकघर में फिलाटेली डे मनाया गया। संवाददाता अजित कुमार सिंह

 राष्ट्रीय डाक सप्ताह के चौथे दिन मनाया गया फिलाटेली डे
 डाक विभाग, दरभंगा प्रमंडल ने मनाया फिलाटेली डे

 

पूरे देश में चल रहें राष्ट्रीय डाक सप्ताह के चौथे दिन डाक विभाग, दरभंगा प्रमंडल के दरभंगा प्रधान डाकघर में फिलाटेली डे मनाया गया।
कोविड-19 के सभी मानदण्डों का पालन करते हुए प्रधान डाक घर दरभंगा में सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां लोगों को फिलाटेली एवं माइ स्टाम्प की जानकारी दी गई एवं इसके लाभ एवं विशेषताओं को बताया गया ।

डाक अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री उमेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि पूरे देश भर में चल रहे राष्ट्रीय डाक सप्ताह के चौथे दिन दरभंगा प्रमंडल फिलाटेली दिवस के रूप में मना रहा है। फिलाटेली – डाक टिकट संग्रह एवं उसका अध्ययन है। यह भारतीय विरासत का खजाना है। यह एक निवेश भी है और एक विशेष शौक भी, जिसके अंतर्गत लोग किसी खास विषय संबंधित डाक टिकटों का संग्रह करते है। यह प्रजातांत्रिक है जिसमें संग्रहकर्ताओं में राष्ट्र, भाषा, लिंग इत्यादि की विभिन्नता रुकावट नहीं बनती। यह संग्रहकर्ताओं का समान्य ज्ञान अन्य लोगों की अपेक्षा कई गुणा बढ़ा देती है। संग्रहकर्ता अपने टिकट एल्बम की मदद से इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति, सभ्यता , भाषा , विज्ञान, राजनीति इत्यादि के संबद्ध में आसानी से जानकारी हासिल कर सकता है।
डाक टिकट संग्रह शौक़ो का बादशाह और बादशाहों का शौक है।
डाक संग्रह हेतु फिलाटेली अकाउंट मात्र 200 रुपयों में खोला जाता है जिसके अंतर्गत 200 का डाक टिकट संग्रहकर्ता को दिया जाता है एवं बैलेन्स की समाप्ति पर इसे पुनः रीचार्ज किया जा सकता है। साथ ही इसमे खाताधारी को स्मरणीय डाक टिकट बिना शुल्क के ही दिया जाता है।
आगे उन्होने कहा कि फिलाटेली के अंतर्गत ही माई स्टाम्प आता है। यह भारतीय डाक टिकट के व्यक्तीकृत शीट का ब्रांड नाम है जिसमे व्यक्ति अपनी अंगूठे आकार की छवि, किसी विशेष संस्थान, कला, ऐतिहासिक भवन, प्रसिद्ध जगह, जंगली जानवर आदि की छवि 5 रुपयों के 12 डाक टिकटों पर मात्र 300 रुपयों में प्राप्त कर सकता है। यह एक अनोखा शौक है।

डाक विभाग के यह दोनों उत्पाद काफी अलग एवं अद्भुत हई। इस कोरोना काल में बोरियत को दूर भगाने एवं साथ ही जानकारी इकट्ठे करने का यह बहुत ही अचूक तरीका है।

इस मौके पर श्री मदन प्रसाद, अरुण कुमार झ, अनिल कुमारझ, विनोद कुमार, सौहेल अख्तर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, आनंद शंकर झ, भास्कर कुमार, प्रेम कुंज दयाल एवं समस्त डाक कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …