डीएम व एसएसपी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

दरभंगा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020, दरभंगा जिला के 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82- दरभंगा ग्रामीण, 83- दरभंगा, 86-केवटी एवं 87-जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए जा रहे मतगणना केंद्र बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा बज्रगृह का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी द्वय विधान सभावार बज्रगृह का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को ई.वी.एम/वी.वी.पैट रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में रैक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बनाए जाने वाले विभिन्न काउंटर के जगहों का अवलोकन किया तथा कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाईन के अनुसार सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री मनेश कुमार मीणा, अपर समाहर्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-वरीय प्रभारी बज्रगृह श्री राजीव रंजन प्रभाकर, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नील कमल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप निदेशक, जन सम्पर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal