ई.वी.एम एवं वीवीपैट जागरूकता केंद्र का हुआ शुभारंभ
डीडीसी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

दरभंगा, जिला परिषद् कार्यालय परिसर में आम मतदाताओं, मतदान कर्मियों एवं राजनैतिक दलों के लिए ईवीएम, वीवीपैट जागरूकता केंद्र बनाया गया, जो प्रत्येक दिन कार्यालय अवधि में कार्यरत रहेगा। इस केंद्र पर मास्टर प्रशिक्षक द्वारा ईवीएम से वोट देने कोविड- 19 का गाईडलाईन का अनुपालन करते हुए ईवीएम से वोट देने वीवीपैट पर अपने वोट का सत्यापन देखने तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वीप के अंतर्गत स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता केंद्र का उद्घाटन उप विकास आयुक्त दरभंगा श्री तनय सुल्तानिया द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
मास्टर ट्रेनर द्वारा उप विकास आयुक्त को ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी देते हुए मतदान भी कराया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने डमी मतदान किया।
इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अलका आम्रपाली एवं जिला स्वीप आइकॉन श्री मणिकांत झा उपस्थित थे।
उप निदेशक जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal