आयुक्त ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

दरभंगा आयुक्त कार्यालय के सभागार में मयंक बरवड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा की अध्यक्षता में दरभंगा शिक्षक/ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 के लिए राजनैतिक दलों के जिला प्रतिनिधि के साथ बैठक की गयी।
उन्होंने जिला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि 05- दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 05 मतदान केंद्र तथा 05- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 04 मतदान केंद्र में परिवर्तित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बासोपट्टी के मतदान केंद्र संख्या- 03 जो पूर्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया था, जिसे स्थान परिवर्तित करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय बासोपट्टी के भूतल स्थित कमरा संख्या- G5 को मतदान केंद्र संख्या 03 बनाया गया है। इसी प्रकार मतदान केंद्र संख्या 08, गिरधर पब्लिक लाइब्रेरी पूरब दायाँ भाग को परिवर्तित करते हुए +2 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी के मनोरंजन कक्ष को मतदान केंद्र संख्या-08 तथा मतदान केंद्र संख्या- 09 गिरधर पब्लिक लाइब्रेरी पश्चिमी भाग को परिवर्तित कर +2 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी के कमरा संख्या 07 को मतदान केंद्र संख्या-08 बनाया गया है।
घोघरडीहा के मतदान केंद्र संख्या- 22 प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोघरडीहा का कार्यालय कक्ष को परिवर्तित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी घोघरडीहा के कार्यालय कक्ष को मतदान केंद्र संख्या -22 तथा मधेपुर के मतदान केंद्र संख्या- 24 जो प्रखंड विकास पदाधिकारी मधेपुर के कार्यालय कक्ष में बनाया गया था, को परिवर्तित करते हुए टी.पी.सी भवन, मधेपुर को मतदान केंद्र संख्या- 24 बनाया गया है।
05- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-03 जो अंचलाधिकारी, बासोपट्टी के कार्यालय कक्ष को बनाया गया था, को परिवर्तित करते हुए अंचल कार्यालय, बासोपट्टी के भूतल स्थित कमरा संख्या- G6 को मतदान केंद्र संख्या-03 बनाया गया है।
मतदान केंद्र संख्या-07 जो गिरधर पब्लिक लाइब्रेरी के पूरब बयाँ भाग को बनाया गया था, को परिवर्तित करते हुए +2 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरा संख्या- 01 को मतदान केंद्र संख्या-07 बनाया गया है। गिरधर पब्लिक लाइब्रेरी के ही पश्चिमी दायां भाग जिसे मतदान केंद्र संख्या-08 बनाया गया था, को परिवर्तित करते हुए+2 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी के प्रशासनिक भवन (स्मार्ट क्लास) को मतदान केंद्र संख्या- 08 बनाया गया है तथा अंचलाधिकारी, मधेपुर के कार्यालय कक्ष कोमतदान केंद्र संख्या- 23 बनाया गया था, को परिवर्तित करते हुए बाल विकास कार्यालय का सभा भवन मधेपुर, को मतदान केंद्र संख्या-23 बनाया गया है।
बैठक में आयुक्त के सचिव श्री दुर्गानंद झा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री मनोज कुमार झा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता के साथ राजनैतिक दल के जिला प्रतिनिधिगण सुनील कुमार मंडल जिला अध्यक्ष बसपा, विष्णु चंद्र पप्पू जिला महासचिव राजद, एजाज अख्तर खां जिला प्रवक्ता जदयू, सीताराम चौधरी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, शैलेंद्र मोहन झा अध्यक्ष, एनसीपी, नारायण जी झा, सीपीआई, अविनाश कुमार ठाकुर, सीपीएम एवं दिलीप भगत सीपीएम आदि उपस्थित थे।
उप निदेशक जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal