Breaking News

आइडियल पाथ के 12 छात्रों ने नीट में 500 अंक से अधिक प्राप्त कर किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन| शहर के नाका नंबर पांच स्थित आइडियल पाथ मे नीट रिजल्ट आने के बाद संस्थान में खुशी का माहौल छाया।। संवाददाता अजित कुमार सिंह

आइडियल पाथ के 12 छात्रों ने नीट में 500 अंक से अधिक प्राप्त कर किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन|
शहर के नाका नंबर पांच स्थित आइडियल पाथ मे नीट रिजल्ट आने के बाद संस्थान में खुशी का माहौल छाया| संस्थान के सौरभ कृष्णानी जो लेहरियासराय के भरत लाल कृष्णानी के पुत्र है जो 609 अंक प्राप्त है| शिवधारा के सुबोध कु. रंजन के पुत्र विवेक कुमार 592 अंक प्राप्त कर जिला और संस्थान का नाम रौशन किया हैं|
आइडियल पाथ एवं आइडियल फिजिक्स के निर्देशक इंजीनियर के. के .सर ने बताया कि संस्थान के खुले हुए दो साल ही हुए हैं और काफी बढ़िया रिज़ल्ट आ रहा हैं संस्थान के 30 छात्रों में 12 छात्रों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं|

 

जिसमे सबसे अधिक 609 अंक हैं| संस्थान बहुत कम समय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं| निर्देशक ने कहा कि यह छात्रों के मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संयुक्त कार्य का परिणाम है, छात्रों की सफलता में ही शिक्षक की सफलता है| छात्रों को एक छत के नीचे सारी सुविधा दी जाती हैं| अब दरभंगा से भी नीट और जेईई में अच्छा रिजल्ट आ रहा है जिस कारण दरभंगा के अभिभावक बड़े शहर के बजाय दरभंगा में ही पढ़ाने में विश्वास कर रहे हैं| जेईई एडवांस में भी संस्थान के छात्रों अच्छा रैंक हासिल किया हैं|
इस महामारी में भी हमारी शिक्षक की टीम विद्यार्थी से ऑनलाइन जुडी़ रही और नियमित ऑनलाइन टेस्ट लगाते रहे जिससे कि विद्यार्थी का जेईई और नीट में अच्छा रैंक ला सके|
संस्थान के शिक्षक दीपक कुमार, ई अंशु कुमार, ई आयुष उमंग, डॉक्टर एम ए आलम, ई गंगेश झा, ई अशोक यादव, ई प्रकाश , छात्र और छात्रा आदि उपस्थित थे|

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …