Breaking News

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले संयुक्त रूप से प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश सहायक कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उपाध्याय एवं प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी के नेतृत्व में धरना/ विरोध प्रर्दशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाददाता अजित कुमार सिंह

केंद्रीय संगठन के आह्वान पर  दरभंगा प्रधान डाकघर, दरभंगा के सामने  राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी एवं अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले संयुक्त रूप से प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश सहायक कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उपाध्याय एवं प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी के नेतृत्व में धरना/ विरोध प्रर्दशन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश सहायक कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की हठ धार्मिकता रुख अपनाते हुए प्रथम चरण में केन्द्रीय कर्मियों को महंगाई भत्ता जून 2021 तक के लिए रोक लगा दिया गया है । सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा है कि कोविड-19 के वैश्विक महामारी कोरोना काल मे भी जीडीएस कर्मियों के द्वारा 4 से 5 घंटे के अलावा 18 18 घंटे दबाव में कार्य लिए गए जैसे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता खोलने से लेकर एईपीएस घर घर जाकर किसी भी बैंक के खाता से रुपया निकलकर भुगतान करने के अलावा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने कर आम जनता को सुविधा प्रदान किया जा रहा है। इसके बावजूद भी दहशारा में मिलने वाली उत्पादकता के आधार पर वर्ष 2019- 2020 के लिए बोनस की घोषणा नही होने से कर्मियों में अनिश्चितता बनी हुई है। साथ ही जीडीएस कर्मियों को त्यौहार अग्रिम योजना को लागू नही किए जाने से नाराजगी जाहिर की है। सभा मे दिनेश कुमार, गंगेश कुमार महतो, मिथिलेश यादव, सुनील कुमार, अगम प्रसाद ,अमर नाथ यादव,शैलो देवी, मो0 रिज़वान आज़म, कुमार आशुतोष आदि मौजूद थे। भवदीय
जितेंद्र कुमार उपाध्याय प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश सहायक कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप सी दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा (बिहार)
राज किशोर सहनी प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा(बिहार)

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …