दरभंगा मतदान कर्मियों का किया गया पहला रेंडमाइजेशन अविनाश कुमार की रिपोर्ट

दरभंगा
मतदान कर्मियों का किया गया पहला रेंडमाइजेशन

तृतीय चरण के लिए हुआ रेंडमाइजेशन

*पीसीसीपी एवं ऑब्जर्वर का भी हुआ रेंडमाइजेशन

*सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ रेंडमाइजेशन*

दरभंगा, 20 अक्टूबर 2020: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए तृतीय चरण में 83- दरभंगा, 84-हायाघाट, 85- बहादुरपुर, 86- केवटी एवं 87- जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 07 नवंबर 2020 को चुनाव होना है। पांचों विधानसभा के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी का विधानसभावार रेंडमाइजेशन 83- दरभंगा, 84-हायाघाट, 85- बहादुरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री भरत यादव एवं 86- केवटी एवं 87- जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री भुपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. के आदेश पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री राजीव झा द्वारा किया गया।
सबसे पहले दरभंगा के लिए 506 पोलिंग पार्टी के मतदान कर्मियों को रेंडमाइजेशन किया गया, उसके बाद हायाघाट के लिए 399, बहादुरपुर के लिए 505, केवटी के लिए 476 एवं जाले के लिए 513 पोलिंग पार्टी का रेंडमाइजेशन किया गया, जो कुल मतदान केंद्र में 15% सुरक्षित जोड़कर है।
इसी प्रकार पीसीसीपी (पेट्रोलिंग कम कलेक्टिंग पार्टी) के लिए दरभंगा के लिए 100, हायाघाट के लिए 105, बहादुरपुर के लिए 123, केवटी के लिए 145 एवं जाले के लिए 148 पीसीसीपी का रेंडमाइजेशन किया गया, जिसमें 10% सुरक्षित शामिल हैं।
इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभावार 10% सुरक्षित जोड़कर 11 – 11 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन करते समय यह ख्याल रखा गया है कि प्रतिनियुक्ति स्थल में उनका घर नहीं होना चाहिए, उनकी पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए तथा एक ही पार्टी में एक ही कार्यालय के कर्मी नहीं रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि बहादुरपुर, केवटी एवं जाले के लिए द्वितीय चरण के कर्मियों को पुनः लगाया गया है, इसमें यह ख्याल रखा गया है जिन कर्मियों की उम्र 50 वर्ष से अधिक है उनकी दोबारा प्रतिनियुक्ति ना हो।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री भरत यादव ने कहा कि मतगणना के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण 03 नवंबर को से पहले किया जाना चाहिए। क्योंकि 07 नवंबर के बाद समय नहीं बचता है।
उन्होंने कहा कि ईवीएम रेंडमाइजेशन की सूची राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध करा दिया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

उप निदेशक, जन संपर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …