Breaking News

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा कार्यालय पर जिला इकाई का बैठक किया गया। संवाददाता अजित कुमार सिंह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा कार्यालय पर जिला इकाई का बैठक किया गया। इस बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं दरभंगा जिला के सभी विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर प्रभारी बनाया गया। बैठक के बाद मतदाता जागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया।

 

वही विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी ने कहा कि भारत जैसे युवा देश जिसकी 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। ऐसे में देश के युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे मतदाताओं को वोट का महत्व बताकर वोट देने के लिए प्रेरित करने का काम करें अभाविप के कार्यकर्ता जिले में मतदाता प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।*

*वहीं जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर ने कहा कि कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हो इसके लिए हम सभी अभाविप कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाकर लोगों को उनके मत के अहमियत को बता रहे हैं। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक, संबंधित पर्ची का वितरण कर जागरूकता अभियान चलाएंगे।*

*वहीं बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के लिए पंपलेट का भी विमोचन किया गया है। उन्होंने कहा कि अभाविप विधानसभा चुनाव को लेकर वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। अधिक से अधिक संख्या में मतदाता घरों से निकल कर मतदान करें और ताकि एक जिम्मेदार प्रतिनिधि का चुनाव हो सके। यह अभाविप का ध्येय है।*

*इस बैठक में उपस्थित जिला एसएफडी प्रमुख श्रीकांत कुमार, बृजेश्वर पाठक, कमलेश कुमार, विकास कुमार झा, लोकेश रंजन कार्यालय मंत्री प्रिंस कुमार उपस्थित थे।*

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …