Breaking News

मधुबनी बिहार 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।। संवाददाता अजित कुमार सिंह

24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है

डब्ल्यूएचओ ने भारत को 2014 में पोलियो मुक्त किया घोषित

पोलियो एक संक्रामक बीमारी है

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पोलियो उन्मूलन के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है और हर साल इस लक्ष्य के करीब पहुंचता रहा है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों को जागरूक करने के लिए जो कदम उठाए हैं उससे हर व्यक्ति पोलियो को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। पोलियो को कभी एक अत्यंत सामान्य संक्रामक बीमारी के रूप में जाना जाता था जिसने दुनिया भर में लाखों बच्चों के जीवन को बाधित किया था।

इसलिए मनाया जाता है पोलियो दिवस:

विश्व पोलियो दिवस की शुरूआत एक दशक पहले रोटरी इंटरनेशनल ने जोनास साल्क के जन्म के अवसर पर की थी, जिन्होंने पोलियोमाइलाइटिस के खिलाफ टीका विकसित किया था। यह दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।

डब्ल्यूएचओ ने 2014 में भारत को पोलियो मुक्त किया घोषित:

डब्ल्यूएचओ ने संपूर्ण दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्रों में भारत को 27 मार्च वर्ष 2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है।भारत में 2014 के बाद अब तक पोलियो का एक भी केस नहीं मिला है। देश में पोलियो की रोकथाम को बेहद जटिल माना जाता था, ऐसे में यह मील का पत्थर हैं, जो कि मजबूत निगरानी प्रणाली की वजह से ही मुमकिन हो सका है। हालांकि अहतियात के तौर पर पोलियो की खुराक दो बूंद जिदगी की पिलाई जा रही है। जीरो से पांच साल तक के बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। जिला प्रतिक्षण पदाधिकारी डा. एस के विश्वकर्मा ने बताया कि अक्टूबर में पोलियो अभियान के तहत छह लाख 88 हजार 991 बच्चों को खुराक पिलाई गई थी। इसी तरह का अभियान नवंबर माह में भी चलाया जाएगा।

क्या है पोलियो:

पोलियो या पोलियोमेलाइटिस, एक अपंग यानी विकलांग करने वाली घातक बीमारी है। पोलियो वायरस के कारण यह बीमारी होती है। व्यक्ति से व्यक्ति में फैलने वाला यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर हमला कर सकता है, जिससे पक्षाघात होने की आशंका होती है। पक्षाघात की स्थिति में शरीर को हिलाया नहीं जा सकता और व्यक्ति हाथ, पैर या अन्य किसी अंग से विकलांग हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयासों और विभिन्न देशों की सरकारों की दृढ़ता के साथ टीकाकरण अभियान ने दुनिया को पोलियो से बचाया। भारत पिछले 7-8 वर्षों से पोलियो मुक्त हो चुका है। हालांकि दुनिया के कुछ हिस्सों में विकलांगता के कुछ केस सामने आते हैं।

पोलियो के लक्षण:

पोलियो से संक्रमित लगभग 72 फीसदी लोग किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं करते हैं। संक्रमित लोगों में से लगभग 25 फीसदी में बुखार, गले में खराश, मतली, सिरदर्द, थकान और शरीर में दर्द जैसे लक्षण होते हैं। शेष कुछ रोगियों में पोलियो के अधिक गंभीर लक्षण हो सकते हैं, जैसे

पैरेथेसिया- हाथ और पैर में पिन और सुई चुभने जैसा अनुभव होता है।

मेनिनजाइटिस – मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आवरण में संक्रमण।

पक्षाघात – पैर, हाथ को स्थानांतरित करने की क्षमता में कमी या अनुपस्थिति और सांस लेने की मांसपेशियों में खिंचाव।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …