Breaking News

Darbhanga news 24live

90 बोतल नेपाली शराब जब्त,एक गिरफ्तार

 टेढ़ागाछ (किशनगंज) 52वीं बटालियन मुरारीपूर बीओपी के जवानों ने गश्ती के दौरान रविवार रात्रि नौ बजे लगभग 90 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलर संख्या 161/01 के नजदीक युवक नेपाल की ओर से भारतीय सीमा पार कर मुरारीपूर के तरफ आ रहे थे।इधर एसएसबी के जवानों द्वारा गश्ती की जा रही थी।धंधेबाज माथे पर बोरा लेकर नेपाल की ओर से आ रहा था,जब युवक का बोरा खोलकर तलासी लेने के क्रम में 90 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। एसएसबी के इंस्पेक्टर गरेमा लखा ने बताया गिरफ्तार युवक एवं जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 40 हजार रूयया आकी गई है। सभी जब्त समान व गिरफ्तार एक युवक को सिकटी थाना को सुपुर्द किया गया है।इस कार्रवाई में एसएसबी के इंस्पेक्टर गरेजा लखा, राजीव झा सुमित कुमार सिंह सहेंद्र सिंह भार सिंह आदि एसएसबी के जवान शामिल थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …