दरभंगा नगर निगम के महापौर बैजन्ती खेड़िया ने आज लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत का खरना विधि विधान पूर्वक किया।

वैश्विक महामारी कोविड उन्नीस को ध्यान में रखते हुए महापौर ने अपने आवास पर ही पवित्रता पूर्वक स्नान ध्यान कर भगवान भास्कर के लिए चावल गुड़ और दूध का पायस बनाकर सायंकाल भोग लगाया गया। फिर महापौर ने व्रतियों के साथ खरना किया। नगर वासियों को शुभकामना देते हुए बैजन्ती खेड़िया ने कहा है कि इस वर्ष वैश्विक महामारी के प्रकोप से संपूर्ण विश्व आतंकित है। इस महामारी का अब तक कोई दबाई नही आया है। इससे सुरक्षा ही इसका बचाव है।
विदित हो कि महापौर बैजन्ती खेड़िया विगत कई वर्षों से शहर के बंगलागढ़ स्थित अपने आवासीय परिसर में ही अस्थाई जलाशय निर्माण कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देतीं आ रही है। पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने बताया कि इस वर्ष भी अपने आवासीय परिसर में ही जलाशय निर्माण कर छठ पूजा की तैयारी चल रही है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal