बिहार प्रांत की दरभंगा शाखा ने आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बस्ती मनिहारी पोखर और कंकाली मंदिर के पास की छठव्रती महिलाओं के बीच एक एक सुती साड़ी, एक सूप, एक नारियल, एक गागर नेंबू, सिंदूर और अगरबत्ती का वितरण किया।

ऐसे तो यह पूजा पूरे भारत में मनायी जाता है, लेकिन बिहार का यह खास पर्व चार दिनों तक चलता है। इसमें सबसे खास बात यह है जात पात एवं अमीरी गरीबी की सारी दीवारें टूट जाती है, सभी एक साथ घाट पर पूजा करते है, दूसरा इसमें डूबते हुए सूरज को भी पूजा जाता है, और उगते हुए सूरज की भी पूजा की जाती है, यानी की कैसा भी समय हो सबको स्वीकार करो यह संदेश मिलता है।

आज के कार्यक्रम में हमारी अध्यक्ष श्रीमती किरण बूबना,अंचल उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम पंसारी, श्रीमती सुलोचना केडिया, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, सचिव श्रीमती जागृति केडिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति बोहरा, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख श्रीमती मधु सरावगी, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती द्रोपती देवी वर्मा, श्रीमती उषा बरोलिया, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती पुनीता केडिया, समेत कई सदस्य मौजूद रहे सभी के सहयोग से आज हमने 70 साड़ी, 70 सूप, 70 नारियल, 70 अगरबत्ती, 70 सिंदूर की पुड़िया, 70 गागर नींबू आदि का वितरण किया। इसमें हमारी समिति की सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हमारी समिति समान वितरण का कार्यक्रम विगत 4 वर्षों से करती आ रही है, और आगे भी हमारी कोशिश रहेगी की संख्या और बढ़ाएं और अन्य जगह भी सहायता पहुंचाए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal