Breaking News

दरभंगा सहित पूरे बिहार को शर्मसार करने वाली आधारपुर कांड के पीड़ितों से मिलने शनिवार देर शाम जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुँचे।

दरभंगा सहित पूरे बिहार को शर्मसार करने वाली आधारपुर कांड के पीड़ितों से मिलने शनिवार देर शाम जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुँचे।

एडिटर अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

उन्होंने पीड़ित परिवार का हाल जाना और तत्काल 25000 रुपये की आर्थिक सहायता दी।
पप्पू यादव ने बताया कि उन्हें कर्तकर्ताओं ने फोन पर सूचना दी कि एक विधवा महिला के साथ बदसलूकी और जबरन किसी विक्षिप्त से मांग भरवा देने जैसी घृणित घटना हुई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने घटना का वीडियो देखा। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात नही हो सकती। एक महिला के साथ जिस प्रकार का वर्ताव एक महिला के साथ किया गया है, वह बिहार केलिए अशुभ है।
उन्होंने सरकार पर वार करते हुए कहा कि कहां गये महिला का साइलेंट वोट मिलने की बात करने वाले, महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जोर शोर से नारा देने वाले। आज सब चुप क्यों हैं! आंदोलनकारी लोग केवल दिल्ली मुम्बई में आंदोलन करेंगे, इस घटना पर मौन क्यों हैं!
साथ ही उन्होंने चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों की सरकार है। टिकट ही जब अपराधी एवं दुराचारी को दिया जाएगा तो जीत कर भी वैसे ही लोग जाएंगे, क्योंकि जनता धृतराष्ट्र बनी हुई है। आज यहां से भी जिस प्रतिनिधि को चुना है, उसे कभी किसी ने नही देखा। यह कलयुग है, यहां किसी द्रोपदी को बचाने कृष्ण नही आने वाले जबतक जनता धृतराष्ट्र बनी रहेगी। पूरा बिहार दुर्योधनों से भरा हुआ है।
पप्पू यादव ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि घटना के आरोपियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए पीड़ित परिवार को अभी भी धमकी मिल रही है। पीड़ित परिवार अभी भी डरा हुआ है। दोषी पक्ष को भय नही है।
जाप सुप्रीमो ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा मिले और सुरक्षा प्रदान किया जाय। साथ ही घटना का स्पीडी ट्रायल कराकर 6 महीने के अंदर सारे दोषियों को सजा मिले।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …