Breaking News

 गोपाष्टमी के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की दरभंगा शाखा ने दरभंगा स्थित मिर्जापुर गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना की

गोपाष्टमी के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की दरभंगा शाखा ने दरभंगा स्थित मिर्जापुर गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना की

एडिटर अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

उन्हें पितांबरी उढायी गयी तथा खाना खिलाया गया और गौशाला स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा कर पंडितजी को धोती गमछा उपहार स्वरूप दिया गया तथा अन्य गोपालको को कपड़े दिए गए। 3500 की रसीद चारे के लिए कटवाई गई तथा 6 बोरा चोकर दिया गया ताकि गाय के भोजन में कोई कमी ना रहे। हमारे हिन्दू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजते है ऐसा कहा जाता है कि गाय माता में 36 करोड़ देवी देवता निवास करते है। गाय के दूध के अलावा हर चीज जैसे गोबर ,गौ मूत्र सभी हमारे जीवन के लिए उपयोगी है।

इस अवसर पर हमारी प्रान्तीयं अंचल प्रमुख नीलम पंसारी, अध्यक्ष किरण बूबना, पिंकी गुप्ता,किरण पोद्दार, राधा पोद्दार,प्रेरणा लाठ,शवेता लाठ,मोना पंसारी, नीलू सराफ,मधु चौधरी समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …