राज्य में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सीपीआई का प्रतिरोध मार्च।
एनडीए सरकार हत्या, बालात्कार को अविलंब रोक लगाए:-नारायण जी झा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आवाह्न पर दरभंगा और बिहार में बढ़ रहे हत्या, बलात्कार की घटना के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

प्रतिवाद मार्च लहेरियासराय स्थित धरना स्थल से लोहिया चौराहा होते हुए टावर चौक तक निकाला गया। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा ने किया। प्रतिवाद मार्च टावर चौक पर सभा में तब्दील हो गई। जहां पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ विश्व की अध्यक्षता में वार्ताओं ने कहा कि वैशाली में गुलनाज के निशन्श हत्या के अभियुक्तों का अविलंब गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलवायी जाए। गुलनाज के परिवार को 25 लाख मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिया जाए। इसके अलावा दरभंगा में हो रहे लगातार हत्या की घटना बहेरी के बिठौली, घन्यश्यामपूर के आधार पूर, बहादुरपूर के गैईघटी एवं हायाघाट के पतोर सहित लगातार प्रतिदिन हो रहे हत्या, अपहरण, बालात्कार की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार इस्तीफा दें। वहीं वक्ताओ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सरकार अविलंब रोक नहीं लगाई तो पार्टी आगे और संघर्ष करेंगी। सभा को अहमद अली तमन्ने, विश्वनाथ मिश्र, शबीर अहमद बेग, सोमेश्वर जा, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, शरद कुमार सिंह, मणिकांत झा, सुरेन्द्र मिश्रा, रामनाथ पासवान, जीवछ पंडित, शिवकुमार सिंह, हरेकृष्ण राम, भरत कुमार राम, बैजनाथ साह, हरेकृष्ण दास, शिवजी साह, विजय झा, विरेन्द्र झा, राजेंद्र दास, बालेश्वर दास, बुधन सदाय, सुखदेव,हलिख सलाम आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal