स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की द्वितीय आंतरिक परीक्षा 1 से 14 दिसंबर के बीच होगी।
प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सी एम कॉलेज के विभागाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
स्नातकोत्तर की आंतरिक परीक्षा में छात्रों की सहभागिता अनिवार्य- प्रो विश्वनाथ

कोरोना काल में भी परीक्षा एवं नामांकन एवं अन्य कार्यं की सम्पन्नता पर प्रधानाचार्य ने दिया धन्यवाद
सी एम कॉलेज,दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रो इंदिरा झा,प्रो सैयद एहतेशामुद्दीन,प्रो गिरीश कुमार,प्रो दिवाकर कुमार,डा रूपेंद्र झा,प्रो रागिनी रंजन,डा प्रभात कुमार चौधरी,डा नीरज कुमार,डा मो जिया हैदर,डा वासुदेव साह,डा आर एन चौरसिया,डा सुरेश पासवान,प्रो मंजू राय,प्रो ललित शर्मा,प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह तथा लेखापाल सृष्टि चौधरी आदि उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2019-20)की द्वितीय आंतरिक परीक्षा (2nd CIA) आगामी 1 से 14 दिसंबर के बीच पूर्वाह्न 7:45 से 9:00 बजे के बीच महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी।अंग्रेजी,अर्थशास्त्र,राजनीति विज्ञान,मैथिली,समाजशास्त्र, हिंदी,गणित,उर्दू तथा मनोविज्ञान की परीक्षा 1 से 7 दिसंबर तक होगी,जबकि वाणिज्य एवं इतिहास की परीक्षा दिनांक 8 से 14 दिसंबर,2020 के बीच आयोजित की जाएगी।विस्तृत विवरण महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध कराया गया है।प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने बताया कि इस आंतरिक परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि अनुपस्थित छात्रों की परीक्षा बाद में नहीं ली जाएगी।उन्होंने कोरोना महामारी काल में भी परीक्षा, मूल्यांकन,नामांकन एवं अन्य कार्य हेतु शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal