आधारपुर की महिला को न्याय दिलाने के लिए गोनौन के युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
छात्र

सेना के द्वारा आधारपुर में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना के विरोध में गोनौन गांव में मो•दानिश मकसुदी के नेतृत्व में गोनौन दुर्गास्थान चौक से मस्ज़िद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया । मौके पर पूर्व छात्रसंघ परिषद सदस्य राहुल राज ने कहा कि आधारपुर की घटना ने पूरे मानव समाज को कलकिंत करने का काम किया है । इस घटना ने पूरे देश में इस समाज को कलकिंत करने का काम किया है । राहुल ने कहा कि एक राज्य व केंद्र की सरकार के ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,जननी सुरक्षा योजना जैसे दर्जनों योजनाएं महिलाओं को समाज में सम्मान के साथ शिक्षित होकर जीने के लिए चलाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश में लगातार महिलाओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे योजना ढकोसला साबित हो रहा है । उन्होंने कहा कि घटना के आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए , साथ ही पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिया जाए । ग्रामीण युवा नाज़िद ने कहा कि इस घटना के घटित हुई ग्यारह दिन बीत चुके हैं इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली है । प्रशासन के ढुलमुल रवैये से दोषियों का मन बढ़ा हुआ है ।पीड़ित परिवार पर मामले को खत्म करने के लिए चौतरफा दवाब बनाया जा रहा है । वहीं युवा नेता गौहर ने कहा है कि अगर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो संगठन आक्रामक आंदोलन पर उतरने के लिए विवश होगी ।मौके पर अंजली झा ,अमित झा ,मुकेश कुमार ,रौनक , आदि मौजूद थे ।
राहुल राज कोर कमिटी सदस्य छात्र सेना
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal