कांग्रेस की प्रदेश नेत्री एवं महिलाओं के हक की आवाज समस्त देश में बुलंद करने वाली फौजिया राना जी आज दरभंगा डीएमसीएच में भर्ती घनश्यामपुर थाना आधारपुर गांव की रहने वाली अंजू देवी से मिलने पहुंची।

दिवाली के दिन आधारपुर गांव में अंजू देवी जी का जबरन दिव्यांग हरिजन वृद्ध पुरुष से उनकी मांग में सिंदूर डलवा कर शादी करवाया गया और उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई जिस चोट के कारण उन्हें मजबूरन डीएमसीएच में एडमिट करना पड़ा। प्रशासन इस मामले में कहीं से भी इस पीड़ित परिवार के साथ नहीं खड़ी है जिसकी जानकारी मिलते ही फौजिया राना जी पटना से दरभंगा डीएमसीएच आकर इस पीड़ित महिला से मिली और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई वह अंतिम सांस तक लड़ेगी और उन्हें इंसाफ दिला कर रहेंगी। पीड़ित महिला ने फौजिया राना जी को बताया की केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में 15 नामजद अभियुक्त होने के बावजूद सिर्फ दो की गिरफ्तारी हुई है प्रशासन इस मामले पर चुप्पी साधे हुई है। फौजिया राना जी ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दरभंगा आईजी से मिलने उनके कार्यालय गई और उन्होंने वहां आईजी महोदय से कहा कि पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है और अब तक इस पीड़ित परिवार को इंसाफ क्यों नहीं दिया जा रहा और जो लोग इसमें अभियुक्त है उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही , उन्होंने आईजी महोदय से कहा कि 1 सप्ताह के अंदर इस पीड़ित परिवार को सुरक्षा और इंसाफ मिले , नहीं तो इसके लिए मैं रोड पर उतरकर आंदोलन करूंगी। वहां से निकलने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए फौजिया राना जी ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश की तरह बिहार की सरकार को भी उसी तर्ज पर चलाने का काम कर रही है, जब एक जात के लड़का लड़की भाग कर शादी की है तो लड़के की मां के साथ ऐसा बर्ताव क्यों , क्योंकि लड़का और लड़की तो अपनी मर्जी से भागे। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ कमरूल हसन ने कहा कि वर्तमान सरकार के ना विधायक इस मामले पर कुछ बोल रहे हैं ना ही सांसद इस मामले पर बोल रहे हैं। उन लोगों का चुप रहना यह दर्शाता है कि यह सभी लोग आरोपी परिवार के साथ खड़े हैं। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में दरभंगा कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन, पटना राजद के महासचिव आदिल हुसैन, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उषा चौधरी, दरभंगा जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ,एमएच खान,फैसल इमाम, संतोष पासवान ,ओजैर अनवर, रियाज खान, संजीव पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
डॉ जमाल हसन अध्यक्ष दरभंगा कांग्रेस सेवादल
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal