Breaking News

 विश्वविद्यालय इतिहास विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में विभागाध्यक्ष डॉ माधव चौधरी की अध्यक्षता में “प्रोफेसर रत्नेश्वर मिश्र अभिनंदन-ग्रंथ समिति” की बैठक हुई।

विश्वविद्यालय इतिहास विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में विभागाध्यक्ष डॉ माधव चौधरी की अध्यक्षता में “प्रोफेसर रत्नेश्वर मिश्र अभिनंदन-ग्रंथ समिति” की बैठक हुई।

एडिटर अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

इस बैठक में आगामी 30 नवंबर को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों पर विमर्श किया गया। शहर के बाहर से आने वाले अतिथियों की संख्या, उनके ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था पर चर्चा हुई। प्रोफेसर रत्नेश्वर मिश्र अभिनंदन-ग्रंथ “Prefacing History : Text and Context” एवं “इतिहास : तथ्य और संदर्भ” के वितरण आदि मुद्दों पर भी विचार किया गया।
इस बैठक में निर्णय गया कि अभिनंदन ग्रंथ समर्पण समारोह नरगौना परिसर में स्थित जुबली हॉल में किया जायेगा। कोविड 19 के संक्रमण की समस्या को देखते हुए एहतियात बरतने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। सभा स्थल पर थर्मल थर्मामीटर, सेनिटाइजर आदि की व्यवस्था रहेगी। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए दर्शक दीर्घा में एक सीट छोड़ कर आगत अतिथियों को बिठाया जायेगा। पानी की सीलबंद बोतल, चाय काफी के डिस्पोजेबल कप आदि का प्रयोग किया जायेगा। सभा स्थल पर पुस्तक प्रदर्शनी नहीं लगेगी। अतिथियों, विद्वानों, शोधकर्ताओं और लेखकों को पुस्तक रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा जाएगा। स्टेज पर बेवजह भीड़ एकत्रित नहीं किया जायेगा। स्टेज पर मात्र अध्यक्ष, संयोजक, मुख्य अतिथि और अभिनंदनीय पुरुष को बिठाया जायेगा। शेष सभी अतिथियों एवं वक्ताओं से आग्रह किया जायेगा कि दर्शक दीर्घा से ही बारी बारी मंच पर आकर व्याख्यान दें।
माधव चौधरी

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …