Breaking News

 अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी एवं अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर सरकार के मजदूर विरोधी नीति के कारण देशव्यापी हड़ताल किया गया।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी एवं अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर सरकार के मजदूर विरोधी नीति के कारण देशव्यापी हड़ताल किया गया।

एडिटर अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत प्रधान डाकघर दरभंगा लहरिया सराय सहित सभी 45 उप डाकघर एवं 326 शाखा डाकघर मैं पूर्णतया कार्य बाधित है तथा डाकघरों में ताला लटके हुए हैं डाक का आदान-प्रदान बंद है डाक कर्मचारी के मुख्य मांगे निम्नलिखित है
1. जीडीएस कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी को दर्जा देना
2. जीडीएस कर्मचारियों को तीन समयबाध्य देना
3. जीडीएस कर्मचारियों को 180 दिन का अवकाश संचय करने तथा अवकाश का नगद भुगतान करना
4.जीडीएस कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधायो का विस्तार करना
5. रोके गए महागाई भत्ता को बहाल करना
6. जीडीएस कर्मचारियों के लिए त्यौहार में अग्रिम योजना का विस्तार करना तथा निश्चित बोनस देना
7. समूह बीमा राशि को बढ़ाना
8. सदस्यता सत्यापन के लिए ऑनलाइन घोषणा जमा करने को आदेशों को वापस लेना
9. डाक सहायक के खाली पदों पर जीपीएस को 20% आरक्षण देना तथा आयु सीमा 35 वर्ष के स्थान पर 40 वर्ष करना
10. ट्रेड यूनियन कुठारघात बंद किया जाए
11.covid 19 मैं जिस कर्मचारी को देहांत हो गया उनको आश्रित को अविलंब नौकरी दिया जाए तथा 10 लाख का बीमा का राशि भुगतान किया जाए
12. अव्यवहारिक लक्ष्य प्राप्ति हेतु अनावश्यक रूप से कर्मचारियों पर विभागीय दबाव बंद किया जाए
13. कैजुअल लेबर को नियमित किया जाए
14. कैजुअल पार्ट टाइम कंटिजेंट वर्कर ब्लॉक रन पीरियड का मजदूरी भुगतान किया जाए
15. सभी खाली पदों को अविलंब बहाल किया जाए
उपरोक्त उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए हुए हड़ताल में डाक विभाग एवं ग्रामीण डाक सेवक के
16. न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर 2004 से पूर्व लागू किया जाए
उपरोक्त संगठन के कर्मचारी श्री सोहेल अख्तर श्री अशोक कुमार श्री राज किशोर साहनी , राजू झा उगाना, मिथिलेश यादव, अगम प्रसाद, पंकज कुमार, सुनील कुमार, कुमार आशुतोष, शिवकुमार, अमरनाथ यादव, विनोद पासवान, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, सूर्यनारायण, शंकर कुमार झा रीता कुमारी शहला जवी मोती लाल महतो नागेश्वर महतो मणिकांत सिंह अनिल कुमार झा सुमन कुमार झा आदि कर्मचारी मौजूद थेI
भवदीय
1.राजकिशोर साहनी प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल
2. राजू झा उगना
प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय कर्मचारी संघ ग्रुप सी दरभंगा प्रमंडल।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …