एमएसयू का अनसन तीसरे दिन भी जारी अमित और विद्याभूषण की हालत गंभीर कहा न्याय नहीं तो अनसन रहेगा जारी –

आधारपुर कांड को लेकर लहेरियासराय धरनास्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में चल रहे आमरण अनसन का आज तीसरा दिन जारी हैं इस बीच भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय और विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर का हालत गंभीर होता जा रहा है मुख्य दोषी की गिरफ़्तारी नहीं होने के कारण एमएसयू अनसन पर से उठने को तैयार नहीं है खबर लिखें जाने तक पिछले 54 घंटे से यह भूख हड़ताल लगातार जारी है इस बीच दोनों अनसनकारियो की तबीयत बिगड़ता देख मेडिकल टीम भी अनसन स्थल पर पहुंच डेक्सट्रोज का बोटल दोनों अनसनकारियो को चढ़ाया जा रहा है पीएचसी बहादुरपुर के डॉक्टर मनोज कुमार के देख रेख में दोनों अनसनकारियो का इलाज धरनास्थल पर ही चल रहा है इस बीच डॉक्टर मनोज कुमार ने दोनों अनसनकारियो के स्वास्थ्य को देखते हुए चिंता व्यक्त किया है मीडिया में फैली खबर के बाद बहादुरपुर विडिओ प्रदीप कुमार झा को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया जबकि धरनास्थल की सुरक्षा के लिए लहेरियासराय थाना को जिम्मेवारी सौंपा गया है इस बीच एमएसयू के प्रतिनिधि विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना,मनीष पाण्डेय व भास्कर झा एसएसपी दरभंगा एसडीओ दरभंगा व बहादुरपुर विडिओ से वार्ता करने की कोशिश की गयी जहाँ प्रसासन ने दोषियों की गिरफ़्तारी के लिए 48 घंटे का समय माँगा जिससे एमएसयू प्रतिनधि संतुष्ट नहीं हुए सकारात्मक वार्ता नहीं होने पर वापस अनसन स्थल पर लौट आए और आंदोलन जारी रखने की बात कही एमएसयू प्रतिनिधि का कहना था जो भी मुख्य आरोपी है जिसमे 3 लोगों का नाम मेंशन करते हुए उन तीनो आरोपी की गिरफ़्तारी तक अनसन जारी रखने का बात कहा है एमएसयू प्रतिनिधि ने साफ कहा जैसे ही ये तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है हम अपना अनसन समाप्त कर देंगे लेकिन अगर हमारी बात नहीं माना जाता है तो यह आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा इस बीच दर्जनों एमएसयू कार्यकर्ता धरनास्थल पर आ जा रहे है जबकि अनसनकारियो के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज पिछले तीन दिनों से दिन रात धरनास्थल पर ही बैठे हुए है इस बीच एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा घटना के इतने दिन हो जाने के बाबजूद अभी तक कोई भी कारवाई नहीं किया गया दो आरोपी आँगन बाड़ी केंद्र में कार्यरत है जबकि एक आरोपी पटना में नौकरी कर रहा है आरोपी पर अभी तक कोई भी एक्ट नहीं लगाने के कारण गिरफ़्तारी में ढीलय बरता जा रहा है किसी भी आरोपी पर कोई ठोस मुकदमा अभी तक नहीं किया गया जबकि दोषियों का सारा खबर संगठन के द्वारा भी दिया जा रहा है बाबजूद गिरफ़्तारी नहीं किया जा रहा है बताते चले की दिवाली की रात आधारपुर में एक प्रेमी युगल ने प्रेम प्रसंग के मामले में घर से भागकर शादी कर लिया और इस शादी कर फोटो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया है जिससे आक्रोशित लड़की के परिवार ने लड़के की माँ चाची दादी के साथ मारपीट किया लड़के की माँ को अर्धनग्न कर जबरन एक असहाय दलित व्यक्ति से ब्राह्मण महिला के मांग में सिंदूर डलवाया गया उस महिला का बाल काट दिया गया माला पहनाई गयी और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया लगभग 15 लोगों ने मिल कर यह घटना को अंजाम दिया लड़के परिवार के घर को तहस नहस किया गया घर का सारा सामान लूट लिया गया इस सब के बाबजूद दोषियों पर कोई भी ऐसा मजबूत धारा नहीं लगाया गया जिससे गिरफ़्तारी हो सके जबकि वीडियो में ही एटेम्पट टू मर्डर और एटेम्पट टू
रेप की घटना साफ नजर आ रहा है फिर भी कोई धारा नहीं लगाना दोषियों के साथ पुलिस की संलिप्ता साफ नजर आ रहा है की पुलिस दोषी को पकड़ने के जगह बचाने का कार्य करती नजर आ रही है उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधि वीआईपी पार्टी की विधायिका स्वर्णा सिंह के ऊपर भी सवाल खड़ा किया है कहा एक महिला होकर महिला का सम्मान नहीं समझ सकी घटना के इतने दिन बाद भी एक बार उस माँ के आँशु पोंछने तक नहीं गयी क्या इसी दिन के लिए लोगों ने उन्हें विधायक बनाया उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी सवाल खड़ा करते हुए कहा सुशासन की सरकार में ऐसी घटना लगातार घटित हो रहा है क्या सरकार की जिम्मेवारी नहीं है की इस घटना पर प्रकाश ड़ालते हुए प्रशासनिक स्तर से कारवाई करें क्या जनता ने इसी दिन के नितीश कुमार को चौथी बार सत्ता पर बिठाया उन्होंने साफ कहा एमएसयू का रिकॉर्ड रहा है जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहता है आगे भी वहीं होगा हमने मौजूदा समय को देखते हुए 3 मुख्य दोषी की गिरफ़्तारी का मांग तत्काल किया है जिससे पूरा करने में भी प्रशासन असमर्थ नजर आ रहा है जब तक हमारी बात मान लिया जाता हमलोग ऐसे ही यहाँ बैठे रहेंगे धरना के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज,विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना,विरौल प्रखंड अध्यक्ष नवीन सोनी,गोपाल चौधरी,मनीष पाण्डेय,निरंजन पासवान,अभिषेक कुमार झा,नीरज भारद्वाज,सुधीर शर्मा,अमित कुमार,शुभम कुमार झा,अभिषेक कुमार,संतोष शर्मा,राजेश शर्मा,सुमित कुमार झा,संत कुमार,नितीश झा,भास्कर झा,नितीश ठाकुर,विकाश चौधरी,विक्की,पंडित गणेश भारद्वाज,अनिश चौधरी,सोनू झा,त्रिपुरारी झा,विकाश भारद्वाज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal