Breaking News

जयनगरः कोरोना संकट को ले बिना मास्क व हेलमेट वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान रिपोर्ट रामप्रकाश महतो

जयनगरः कोरोना संकट को ले बिना मास्क व हेलमेट वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान
दो दिनों में दो दर्जन बिना मास्क व हेलमेट वालों से 31 हजार वसूले गये
कोरोना संकट के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। एएसपी डा. शौर्य सुमन के निर्देश के आलोक में शहीद चौक स्थित अम्बेडकर गोलम्बर के निकट मास्क व हेलमेट की चेकिंग जारी है। अभियान के दो दिनों में दो दर्जन से अधिक बिना मास्क व हेलमेट वालों से बतौर 31 हजार रूपये जुर्माना वसूली किया गया है। अलग अलग अभियान में एएसआई सुरेश महतो,तथा एसआई मो. जकिरूल्ला के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात थे। बुधवार को तीसरे दिन भी पुलिस बिना मास्क व हेलमेट वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो दर्जन बिना मास्क तथा दो दर्जन बिना हेलमेट वालों से करीब 31 हजार रूपये जुर्माना वसूली हुयी है। एएसपी डा. श्री सुमन ने लोगों से अपील किया है कि हरहाल में शोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मास्क पहने,ताकि कोरोना संकट से बचाव हो सके। तथा सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट अवश्य पहने।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …