इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के अध्ययन केंद्र ०५२२ , सी एम कालेज,दरभंगा के समन्वयक के रूप में डा रवीन्द्र नारायण चौरसिया ने 27 नवंबर,2020 को इग्नू , दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक डा शम्भु शरण सिंह एवं सहायक कुलसचिव राजेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा परिसर में इग्नू अध्ययन केंद्र,सी एम कालेज, दरभंगा के निवर्तमान समन्वयक डॉ नारायण झा ने
डा रवीन्द्र नारायण चौरसिया को समन्वयक का पदभार सौंपा।
डॉ

रवीन्द्र नारायण चौरसिया ने इस अवसर पर पूर्ण समर्पण के और मिहनत के साथ इग्नू की सेवा करने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय निदेशक ने समन्वयक को इग्नू की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक क्रियाकलपों के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। डॉ शम्भु शरण सिंह क्षेत्रीय निदेशक
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal