Breaking News

प्रधानाचार्य के आदेश से सी एम कॉलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान कोर्स,सत्र 2020-21 में नामांकन प्रारंभ

प्रधानाचार्य के आदेश से सी एम कॉलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान कोर्स,सत्र 2020-21 में नामांकन प्रारंभ

*’पहले आओ,पहले पाओ’ सिद्धांत से कुल 40 स्थानों पर होगा नामांकन*
*इंटर में न्यूनतम 45% अंक वाले छात्र-छात्राओं का होगा नामांकन*
सी एम कॉलेज,दरभंगा में कैरियर ओरिएंटेड प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के सर्टिफिकेट कोर्स,सत्र 2020-21 में प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा के आदेश से नामांकन प्रारंभ किया गया है। इंटर में न्यूनतम 45% अंक के साथ पास कोई भी छात्र-छात्रा इस कोर्स में नामांकन ले सकते हैं। सत्र पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालयी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ल.ना. मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
*पहले आओ पहले पाओ* सिद्धांत के तहत 40 सीटों में से स्थान रिक्त रहने तक सीधे नामांकन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर,2020 तक निर्धारित की गयी है।
विशेष जानकारी के लिए समन्वयक डा वीरेंद्र कुमार झा से किसी भी कार्यदिवस में महाविद्यालय के पुस्तकालय में या उनके मोबाइल नंबर 93349 12741 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …