Breaking News

दरभंगा शाखा की ओर से चित्रगुप्त पूजा समिति शुभंकरपुर दरभंगा के परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती अवसर पर संगठन को विस्तारित किया गया। संगठन को मूर्त रूप देने हेतु अमिताभ कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
अखिल भारतीय श्री चित्रांश महासभा
दरभंगा शाखा की ओर से चित्रगुप्त पूजा समिति शुभंकरपुर दरभंगा के परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम Oकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद प्रभाकर ने किया । कार्यक्रम का उद्घाटन निगम पार्षद श्रीमती मधुबाला सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर
किया। तदुपरांत उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त के साथ-साथ देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि किया ।श्रद्धा सुरभी ने चित्रगुप्त स्तवन प्रस्तुत की। साथ ही हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर विमाता उपन्यास के लेखक अवध नारायण तथा प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कमलेश्वर चरण सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने संगठन को विस्तारित करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमिताभ कुमार सिन्हा को मनोनीत गया। सुमित नाथ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अमृतसर किरण सिन्हा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन व्यक्तित्व को केंद्रित करते हुए उनके दरभंगा आत्मीय लगाओ का वर्णन किया उन्होंने कहा देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद का संपूर्ण जीवन देश और समाज को समर्पित रहा वही समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जातीय संगठन के माध्यम से समाज की दशा दिशा तय करने में प्रमुख भूमिका होनी चाहिए ।
मुख्य अतिथि डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर कायस्थ समाज के बच्चे बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था करना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की व्यवस्था कराना ,आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए रोजगार की व्यवस्था करना कायस्थ समाज में शादी विवाह से संबंधित मामलों के लिए पीड़ित महिला पुरुष के समस्या के समाधान के लिए कदम उठाना। बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केके रमन ने महासभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विचार व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार ,वरिष्ठ सदस्य मुचकुंद मलिक, मनीष कुमार ,आरके दत्ता, बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डी के रमन ,बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमांशु, पवन कुमार ,वैशाली से कर्मठ सदस्य आनंद कुमार, सुमित नाथ नीरज कुमार, वसंत कुमार श्रीवास्तव,श्वेतांशु वर्मा, रितेश कुमार, अश्विनी कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र दास श्रद्धा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा ने किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …