वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दरभंगा जिला के सभी थानाध्यक्षों/सहायक थानाध्यक्षों द्वारा शराब माफिया/कारोबारियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया।
► सकतपुर
थाना क्षेत्र के अभियुक्त के घर से विदेशी शराब 97.500 लीटर बरामद व जप्त किया गया है। शराब तस्कर कुशो मंडल, पे0 स्व0 जीतन मंडल, सा0 उजान, थाना सकतपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सकतपुर थाना कांड संख्या-81/20, दिनांक-02.12.2020, धारा-30(ए) उत्पाद अधिनियम-2016, दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
► हायाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिमी विलासपुर वाटर वेज के पास बांध पर से विदेशी शराब 14.625 लीटर तथा एक हीरो एच0एफ0 डीलक्स मोटरसाहईकिल नं0-ठत्.33ल्.6705 बरामद व जप्त किया गया है। शराब तस्कर मोटरसाईकिल चालक एवं मालिक नाम पता अज्ञाज है। इस संबंध में हायाघाट थाना कांड संख्या-132/20, दिनांक 02.12.2020, धारा-30(ए) उत्पाद अधिनियम-2016 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
► मनीगाछी थाना क्षेत्र के महावीर चैक सकरी से विदेशी शराब 05.500 लीटर तथा एक हीरो होण्डा स्पलेन्डर मोटरसाहईकिल नं0-ठत्.7ज्ञ.0862 बरामद व जप्त किया गया है। शराब तस्कर सुधीर मंडल, पे0 शिवशंकर मंडल, सा0 सकरी ब्रहमपुर, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मनीगाछी थाना कांड संख्या-294/20, दिनांक 01.12.2020, धारा-30(ए) उत्पाद अधिनियम-2016 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
► बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ से देशी शराब 15.900 लीटर बरामद व जप्त किया गया है। शराब तस्कर दिनेश यादव, पे0 जगदेव यादव, सा0 जयन्तीपुर दाथ, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा का अभियुक्त फरार है। इस संबंध में बहेड़ा थाना कांड संख्या-432/20, दिनांक 03.12.2020, धारा-30(ए) उत्पाद अधिनियम-2016 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
► बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भच्छी से देशी शराब 09.000 लीटर तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद व जप्त किया गया है। शराब तस्कर (1) जीवछ सदा, पे0 स्व0 मुकेश्वर सदा, (2) महेश सदा, पे0 स्व0 घुटटु सदा, (3) नित्यानन्द लाल देव, पे0 मदन लाल देव, तीनों सा0 भच्छी, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा का अभियुक्त फरार है। इस संबंध में बहेड़ी थाना कांड संख्या-276/20, दिनांक 02.12.2020, धारा-30(ए) उत्पाद अधिनियम-2016 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
► सदर (सोनकी ओ0पी0) थाना क्षेत्र के अभियुक्त के घर से शराब तस्कर पप्पु पासवान, पे0 सीताराम पासवान, सा0 मोहम्मदपुर, थाना सदर (सोनकी ओ0पी0), जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सदर (सोनकी ओ0पी0) थाना कांड संख्या-538/20, दिनांक 01.12.2020 धारा-30(ए) उत्पाद अधिनियम-2016, दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
► मनीगाछी थाना क्षेत्र के अभियुक्त के घर से शराब तस्कर नितिश कुमार पासवान, पे0 सियाराम पासवान, सा0 बघाॅत, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा को गिरफतार किया गया है। इस संबंध में मनीगाछी थाना कांड संख्या-187/20, दिनांक 15.08.2020, धारा-30(ए) उत्पाद अधिनियम-2016, दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
► वाहन चेकिंग में सघन अभियान चलाकर 110 वाहनों से 64,000/-चैसठ हजार रूपये) का चालान काटा गया हैै।
► मास्क अभियान के तहत मास्क नहीं पहनने वाले 704 व्यक्तियों से 35200/-(पैतीस हजार दो सौ रूपये )शमन राशि वसूल की गयी।
वरीय पुलिस अधीक्षक,
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal