दरभंगा जिला अंतर्गत बिभिन्न बीपीएचसी सहित कुशेश्वरस्थान पीएचसी सतीघाट में घोटाले के खिलाफ दरभंगा NSUI मोर्चा खोला और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौपा।

दरभंगा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार अपने टीम के साथ सिविल सर्जन के साथ आपातकालीन बैठक कर ज्ञापन सौंपा
जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा पूरे दरभंगा जिला अंतर्गत विभिन्न पीएससी में अवैध गोरखधंधा होता है और मरीज के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था नहीं किया जा रहा है पीएचसी सतीघाट में अवैध रूप से पदस्थापित प्रभारी एसएस विद्यार्थी लूट का कालाबाजारी करवा रहा है इस मुद्दे को लेकर सिविल सर्जन के समक्ष 10 सूत्री मांग
1 बिजली सुविधा बहाल होने के बावजूद भी 2015 से अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं लिया जबकि 22 घंटे बीजली होने के बाबजूद भी अवैध रूप से प्रइवेंट जरनेटर का उपयोग कर घोटाला किया जा रहा है
2 सतिघाट PHC में MBBS डॉ होने के बाबजूद भी घोटाले के पैसा का दम पर बुचोली हॉस्पिटल छोड़ जबरन प्रभारी पद पर स्थापित है
3 एस एस विद्यार्थी आयुष का डॉ है तो किस आधार से डिप्टेशन पर 2साल से प्रभारी है
4 एपीएचसी बुचोली ,मधुबन ओर झझरा में डॉ के आभार में बंद के कगार ओर बंद पड़ा है उसका जिम्मेदार कौन है सिविल सर्जन जबाब दे
5 रोगी कल्याण समिति का बैठक विगत सालो से क्यो नही हुआ केबल कागज पर खाना पूर्ति क्यो किया जा रहा है सिबिज सर्जन जबाब दे
6 पानी पीने के लिए शुद्ध पेजयल दबाई, इलाजरत मरीजो के लिए समुचित व्यवस्था क्यो नही घोटाले का जिम्मेदार कौन जबाब दे सिबिज सर्जन
7 सतिघाट PHC कुशेश्वर स्थान पूर्वी पीएचसी बुचोली एपीएचसी मधुबनए पीएचसी सहित एपीएचसी में एम्बुलेंस क्यो नही इसका जबाब सिविल सर्जन दे
8 कुशेश्वर स्थान विधानसभा अंतर्गत सभी पी एच सी ऒर ए पी एच सी में कितने डॉ , नर्स ओर कर्मचारियों की बहाली ओर किस किस होस्पिटल में कौन तैनात का पूरा पूरा विवरण दे
9 पीएचसी सतिघाट में कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम पर जितना घोटाला किया है उसका निष्पक्ष जांच किया जाय
10 कुशेश्वर स्थान पक्ष्मी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा ओर समस्तीपुर जिला के बॉर्डर चिगड़ी ठिठर चौक पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद बनाया जाय।
वही युवा नेता दिलखुश कुमार ने कहा पीएचसी प्रभारी एसएस विद्यार्थी को कई बार मौखिक रूप से और लिखित रूप से विधि व्यवस्था को सुचारू रूप करने सरकारी बिजली बहाल करने इलाजरत मरीजों का देखभाल करने शुद्ध पेयजल पानी की व्यवस्था करने सहित मांगों को लेकर मिले लेकिन अहंकार में चूर प्रभारी नेताओं का संरक्षण के दम पर किसी भी जनताओं ओर मरीजों को नहीं सुनता है इसलिए आज सिविल सर्जन के पास मांग पत्र सौंपा वही रोशन कुमार ने कहा सिविल सर्जन 10 से 15 दिन के अंदर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट जारी नहीं करता है तो दरभंगा एनएसयूआई सिविल सर्जन ऑफिस घेराव करेगा और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के सभी पीएचसी पर तालाबंदी कार्यक्रम करेगा जिसका जिम्मेदार सिविल सर्जन और पीएचसी के प्रभारी होंगे भागेश्वर यादव दिलखुश कुमार रौशन कुमार शंकर सिंह भीम कुमार पुलिन्दर कुमार सुधांशू कुमार दीपांशु कुमार प्रिंस कुमार बमबम कुमार अंकुश कुमार सुशील कुमार अंकित कुमार सहित दर्जनों टीम उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal