Breaking News

Darbhanga सीएम साइंस कॉलेज में स्नातक प्रथम खंड की ऑनलाइन कक्षाएं 7 से

सीएम साइंस कॉलेज में स्नातक प्रथम खंड की ऑनलाइन कक्षाएं 7 से
———
सीएम साइंस कॉलेज में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2020-21 में नामांकित छात्र-छात्राओं का वर्ग संचालन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 07 दिसंबर से शुरू होगा। विगत 28 नवंबर को विभागाध्यक्षों की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में टाइम टेबल के साथ ऑनलाइन क्लास का लिंक महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड के साथ ही कॉलेज के वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने बताया कि फिलहाल एक सप्ताह के लिए क्लास का लिंक जारी किया गया है, इसे निश्चित समय अंतराल के बाद पुनरीक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के समय पर पाठ्यक्रम पूरा किए जाने को लेकर कृतसंकल्प है। उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए छात्रों का ऑनलाइन कक्षाओं का भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …