अधिवक्ता प्रकोष्ठ के द्वारा दरभंगा में बढ़ रहे अपराध के विरोध में समाहरणालय मार्च किया गया। मार्च पोलो मैदान से होकर एसएसपी कार्यालय होते हुए लहेरियासराय टावर तक किया गया।
दरभंगा
। में बढ़ रहे अपराध को लेकर राजद कार्यकर्ता लगातार लोगो को जागरूक करने का काम कर रही है। निश्चित रूप से अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सुभाष महतो जी धन्यवाद के पात्र है। आज अधिवक्ता होते हुए जो समाज में अपराध बढ़ रहा है। उसके विरोध में लोगो को जागरूक करने का कर रहे है। ये अपराध आज नही बढ़ी है लगातार 15 सालों से अपराध दर बढ़ता जा रहा है। लेकिन वर्तमान सरकार हमारे पूर्व की गरिब-गुरवा की सरकार को बदनाम करके उस राज मंे ज्यादा अपराध हुआ उससे मेरे यहां कम अपराध है। अपने 15 साल के राज से कई गुणा अपराध यहां ज्यादा था। लेकिन पूराना 15 साल का याद दिलवाकर ये अपने अपराध वाले सरकार के अपराध पर पर्दा डालने का काम करते थे। आज जिस तरह से इस शासनकाल में अपराधी का मनोबल बढ़ा है। आये दिन राहजनी हो रही, बैंक से रूपया ले जाने के क्रम में एवं बैंक जाने के क्रम में लोग लूटे जा रहे थे। आवश्यक सामग्री अपने दूकान का सामान ले जाने और लाने के क्रम में गाड़ी लूट जा रहा था। माल से भड़ा हुआ ट्रक भी लूट लिया जाता है। आम आदमी का मोटर साईकिल प्रत्येक दिन चोरी होता था, आज स्थिति ये है वही चोरी का मोटरसाईकिल अपराध को बढ़ाने में काम आता है। पुलिस से मोटरसाईकिल पड़क नही जाता है अपराधी वेलगाम इतना ज्यादा हिम्मत जूटा चूका है। नाका-2 के बीच मे, दो थाना के बीच में, मात्र 200 मीटर के दूरी के बीच में बड़ा अपराध करता है। करोड़ो का लूट करता है। दिन के उजाले में सुबह करीब 10ः30 बजे लूट को अंजाम देता है, जैसे लगता है उसे प्रशासन का डर नही हो, लूटने के बाद आधा किलोमीटर पैदल चलकर गोली फायरिंग करते हुए निकल जाता है। ऐसा लगता है प्रशासन को सूचित किया हो कि हम अपराध करेगें आप नही आना, हम अपराध करके निकल जायेगे तब आना। ऐसा लगता है जैसे पूरा दरभगा को अपराधी के गुलाम बनाकर छोड़ दिया है। ऐसा लगता है जैसे प्रदेश सरकार अपराधी से उगाही के लिए जिला प्रशासन को छोड़ रखा है। ये महाजंगल राज है। ये चुनाव का समय नही है वोट का समय नही है। जनता को जागने का समय है। आज नही जगे तो कल आप समाप्त होने वाले है। ये सरकार आपको समाप्त करने के लिए आया है। कार्यक्रम में उपस्थित राजद जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सुभाष महतो जी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रांत पंजियार जी, सुनिति रंजन दास, पंकज ठाकुर, ज्योति प्रकाश, गोप जी, प्रजापति जी, संतोष गोस्वामी जी, गायत्री यादव, राजा सहित राजद के अन्य कार्यक्रर्ता उपस्थित थे। अमरनाथ गामी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal