अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर बिहार प्रांत का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग की शुरुआत कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में हुई कार्यक्रम की शुरुआत एकत्रीकरण

के सत्र से हुई जिसमें उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आए छात्र एवं छात्रा प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रदेश मंत्री सुश्री लक्ष्मी कुमारी एवं बिहार प्रांत के प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सुग्रीव कुमार ने किया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि कोविड जैसे भीषण आपदा के बाद भी उत्तर बिहार के हर एक जिले से कार्यकर्ता इस अभ्यास वर्ग में सम्मिलित होने के लिए यातायात की परेशानियों से जूझते हुए मिथिला के पावन धरती पर अभ्यास वर्ग में शामिल होने आए वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रांत के संगठन मंत्री डॉक्टर सुग्रीव कुमार ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर आएंगे एवं यहां से जाते जाते हुए एक प्रसिद्ध प्रशिक्षित एवं विशिष्ट कार्यकर्ता बनकर जाएंगे और निश्चित रूप से यहां से जो संकल्प लेकर जाएंगे हमारा एक-एक कार्यकर्ता कैंपस में जाकर सैकड़ों विद्यार्थियों में एक सकारात्मक परिवर्तन करने का काम करेंगे इस कार्यक्रम की व्यवस्था में संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं अभाविप. के मिथिला विश्वविद्यालय प्रमुख बिमलेश कुमार, विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी, विभाग संगठन मंत्री हेमंत कुमार मिश्रा, बिहार प्रांत सह छात्रा प्रमुख पूजा कश्यप, विभाग संयोजक सुमित सिंह, जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज मिश्रा,अर्पण , उत्सव पाराशर, माधव , नगर मंत्री ब्रिज मोहन सिंह, चैतन्य झा, आर्यन सिंह, प्रिंस चौधरी, उज्ज्वल कुमार, निशांत निशु, प्रिया सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. कन्हैया चौधरी एवं विनोदानंद झा उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal