अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उत्तर बिहार प्रांत के अभ्यास वर्ग का तीसरा और आखिरी दिन था। आज के प्रथम सत्र में बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन जी ने प्रतिनिधियों को विद्यार्थी परिषद के कार्यपद्धतियों के विषय में बताया,
उन्होंने बताया की किसी भी संगठन से हम जुड़ते हैं यह उस संगठन के कार्यपद्धति पर निर्भर करता है। संगठन के तीन मूल आधार होते हैं – सामूहिकता, एक दूसरे के प्रति श्रद्धा का भाव और अनामिकता (अनाम होकर काम करना)। उन्होंने यह बताया की कथनी और करनी में समानता का भाव तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य एवं प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता, और आपस में परिवार के भाव में सबके साथ सुख-दुख में साथ देना चाहिए। वहीं आज के दिन का दूसरा सत्र में परिसर इकाई का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन त्रिवेदी जी ने किया। उन्होंने इस सत्र में बताया कि परिसर इकाई की गतिविधि किस प्रकार होनी चाहिए, इसके अंतर्गत शैक्षिक कैंपस में परिषद का कार्य, कैंपस में आने वाले युवा-विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद से जोड़कर उनके दिलों में राष्ट्रप्रथम के भाव का अलख जगाना है, तथा देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना एवं कैंपस के प्रति जवाबदेही और लगाव रखना है। वही अगले सत्र का संचालन प्रदेश मंत्री सुश्री लक्ष्मी कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सुश्री लक्ष्मी कुमारी ने बिहार प्रांत के आगामी कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी । उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन 25, 26 दिसंबर नागपूर के विषय में जानकारी दी। प्रदेश अधिवेशन पटना 9, 10 जनवरी के बारे में, 12 जनवरी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) कार्यक्रम की जानकारी , भव्य राम मन्दिर हेतु धन संग्रह अभियान (15 जनवरी -27 फरबारी) के विषय में जानकारी दी। वही समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सुग्रीव कुमार जी ने कहा कि आज सभी लोग इस समारोह सत्र में उपस्थित है, आज जो परिस्थिति है हम सब को मालूम है इस कोविड-19 ने पूरे दुनिया के हरेक क्षेत्र को प्रभावित किया है। जो क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है वो आर्थिक क्षेत्र है। कोविड 19 की वजह से इस बार दो अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। और उन्होंने कहा कि कोविड-19 में भी इतने अच्छे तरह से कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए दरभंगा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। दरभंगा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। प्रदेश कार्यसमिती सदस्य सूरज मिश्रा इस कार्यक्रम के निमित्त व्यवस्था प्रमुख के तौर पर अभ्यास वर्ग के व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। प्रचार-प्रसार प्रमुख चैतन्य झा , श्रीकांत कुमार, कार्यक्रम स्थल प्रमुख उज्ज्वल कुमार, शौचालय व जल व्यवस्था प्रमुख मणिकांत ठाकुर, सूरज मिश्र, आवास प्रमुख कुणाल कुमार गुप्ता, भोजन प्रमुख सुमित सिंह, प्रिन्ट/मीडिया प्रमुख धीरज कुमार , चैतन्य झा, स्वच्छता प्रमुख चंद्रनन्द महाराज, प्रिन्स चौधरी, स्वागत प्रमुख बृजमोहन सिंह, सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत कुमार, छात्र व्यवस्था प्रमुख पूजा कश्यप अतिथि व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र कुमार एवं प्रिन्स चौधरी, संचालन समितिव व्यवस्था प्रमुख सुमन सिंह, कोविड-19 से बचाव प्रमुख सूरज ठाकुर, वाहन व्यवस्था माधव झा, भोजन परिवेषण में अर्पण सिंह, उत्सव पाराशर, अभिनाश झा, राघव आचार्य, साज-सज्जा प्रमुख उज्ज्वल कुमार इत्यादि लगे रहे।
इस कार्यक्रम के व्यवस्था में अभाविप. के मिथिला विश्वविद्यालय प्रमुख बिमलेश कुमार, विभाग संयोजक डॉ. कन्हैया चौधरी एवं विभाग संगठन मंत्री हेमंत कुमार मिश्रा , जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर इस अभ्यास वर्ग के व्यवस्था में मुख्य रूप से लगे रहे, एवं और स्थानीय कार्यकर्ता के रूप में हरिओम झा, रोहित ठाकुर, निशांत निशु, प्रिया सिंह, कौशल झा, अमित शुक्ला, नवनीत रंजन ,ब्रजेश्वर पाठक, अमरजीत कुमार, अनुपम आनंद, वीरेंद्र कुमार,अमन झा, एवं अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप में मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal