Breaking News

दरभंगा सदर पीएचसी की ओर से रोजाना कैंप लगाकर की जाती कोरोना जांच अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

सदर पीएचसी की ओर से रोजाना कैंप लगाकर की जाती कोरोना जांच

अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाता सख्ती से अनुपालन बगैर मास्क के अस्पताल परिसर में प्रवेश वर्जित  दरभंगा. सदर प्रखंड अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है. आने वाले मरीज व अन्य लोगों को बगैर मास्क के अंदर प्रवेश नहीं मिलता है. अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा के दौरान विशेष सावधानी बरती जाती है. रोजाना संचालित होने वाले ओपीडी में मरीजों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है.

इसके अनुपालन को लेकर कर्मियों को निर्देश दिया है. ताकि कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन न हो पाए एवं कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना को कम किया जा सके. इसकी निगरानी अस्पताल के हेल्थ मैनेजर रेवती रमण प्रसाद खुद करते हैं. बाहर से आने वाले मरीजों के पास मास्क की उपलब्धता नहीं रहने पर उन्हें संक्रमण के मद्देनजर मास्क भी मुहैयाा कराया जाता है. इसके अलावा समय-समय पर संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया जाता है.

कैंप में 100 लोगों की होती कोरोना जांच
सदर पीएचसी क्षेत्र अंतर्गत रोजाना कोरोना जांच के लिए कैंप अथवा शिविर का आयोजन किया जाता है. इसमें आसपास से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाती है. आने वाले लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जाती है. जांच के उपरांत रिपोर्ट बता दी जाती है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित व्यक्ति की डॉक्टर जांच करते हैं. किसी प्रकार लक्षण पाए जाने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी जाती है. इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत अस्पताल में संपर्क करने को कहा जाता है. समय समय पर संबंधित मरीज की देखरेख अस्पताल के कर्मियों के द्वारा की जाती है.

कोरोना को लेकर लोगों में आई जागरूकता
सदर पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण प्रसाद का कहना है कि कोरोना को लेकर धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता आई है. इसका असर अस्पताल परिसर में देखने को मिलता है. पहले की अपेक्षा लोन मास्क पहने हुए देखे जाते हैं. कुछ ही लोग ऐसे आते हैं जो बेगैर मास्क पहने अस्पताल परिसर में आ जाते हैं. यहां पहुंचने पर उन्हें कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकारी दी जाती है एवं उन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से तुरंत मास्क उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा गर्भवती महिलाएं एवं बुजुर्गों के आने पर उन पर खास ध्यान दिया जाता है. अनावश्यक भीड़ ना लगे, इसके लिए अस्पताल के कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं एवं संक्रमण के मद्देनजर अस्पताल परिसर में मरीज व परिजनों के अलावा अन्य लोगो का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है.

कोरोना से बचाव के तरीके
हमेशा मास्क पहने
साथ मे सैनिटाइजर रखे
लोगो से उचित दूरी बनाए
सदैव कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करें
सन्देह होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …