मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा बेनीपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र को पंचायत स्तरीय आरटीपीएस काउंटर पर अधिकार ऐप की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन
के माध्यम से यूनियन के विश्वविद्यालय मुख्य प्रवक्ता जय प्रकाश झा ने बताया कि पंचायत स्तरीय आरटीपीएस काउंटर पर अधिकार ऐप नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं तथा महिलाओं को आवासीय प्रमाण पत्र जातीय प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र आधार कार्ड राशन कार्ड विधवा पेंशन विकलांग पेंशन जैसे मूलभूत सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है।

जबकि शिवराम पंचायत तरौनी पंचायत हरिपुर पंचायत अमैठी पंचायत और बथो पंचायत से दूरदराज के आम जनता को इस सुविधा के लिए बेनीपुर का दौर लगाना पड़ता है और बेनीपुर आने पर दलालों द्वारा जातीय आवासीय राशन कार्ड आधार कार्ड बिरधा पेंशन बनाने के नाम पर पंचायत में बिचौलियों द्वारा पैसे उगाही किया जाता है इसलिए अधिकार ऐप की सुविधा पंचायत स्तरीय आरटीपीएस काउंटर पर उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोगों का समस्या का समाधान उनके पंचायत में ही हो सके।
वहीं समाज सेविका अनुप्रिया झा कहा कि पंचायत स्तरीय आरटीपीएस काउंटर पर अधिकार ऐप की व्यवस्था हो जाने से प्रखंड स्तरीय बिचौलियों और पंचायत स्तरीय बिचौलियों को रोजी-रोटी बंद हो जाएगा इसलिए इस ऐप को सरकार ने पंचायत स्तर पर उपलब्ध नहीं करवाया हम मांग करते हैं यहां के प्रशासन से जो इस ऐप की सुविधा अभिलंब पंचायत स्तर पर उपलब्ध करवाया जाए।
मौके पर उपस्थित विक्की कुमार मिश्रा,राघव झा,आनंद चौधरी, अजीत कुमार राय,आशुतोष कुमार राय,समाज सेविका अन्नू प्रिया झा ने भी इस ऐप की व्यवस्था अभिलंब करने को लेकर वीडियो साहब से आग्रह किया। जयप्रकाश झा विश्वविद्यालय मुख्य प्रवक्ता
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal