दरभंगा नगर निगम के द्वारा नगर भवन में आज साल की अंतिम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर वैजयंती देवी खेरिया के द्वारा की गई। वही इस बैठक में नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा , नगर विधायक संजय सरावगी को 5 वी बार विधायक पद जितने के उपलक्ष्य में उनको फुल माला पाग चादर से सम्मानित किया गया।

दरभंगा सदर वीडियो रवि सिन्हा दरभंगा सदर सीओ अरुण कुमार सक्सेना और बहादुरपुर प्रखंड के वीडियो सीओ सहित नगर निगम के कई पदाधिकारी मौजूद थे। लेकिन यह बैठक पूरी सुचारू रूप से नहीं चल पाई इसकी मुख्य वजह नगर आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चले जाने की वजह से यह बैठक बीच में ही स्थगित हो गई। इसकी अगली बैठक 21 दिसंबर को नगर निगम सभागार में रखी गई है। बैठक सुरु होते ही जल नल योजना और राजीव आवास योजना एवं pwd सरक अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal