Breaking News

दरभंगा बेटी साक्षी के बर्थडे पार्टी पर रचना झा और एमएसयू के नेतृत्व में किया गया कम्बल का वितरण।। अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

बेटी साक्षी के बर्थडे पार्टी पर रचना झा और एमएसयू के नेतृत्व में किया गया कम्बल का वितरण—

मिथिला की लोकप्रिय गायिका रचना झा ने इस वर्ष अपने बेटी के जन्मदिन के शुभअवसर पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना के सहयोग से 50 गरीब जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया इस बाबत मैथिलि गायिका रचना झा ने कहा आज मेरी बेटी साक्षी का जन्मदिन हैं और प्रत्येक जन्मदिन पर गरीब परिवार को मदद करते आए हैं इस वर्ष ठण्ड को देखते हुए आज लगभग 50-60 पीस कम्बल रोड पर रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच बाँटा गया उन्होंने कहा आज बहुत ही ख़ुशी महसूस कर रही हुँ जिस तरह से ठण्ड का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं उस हिसाब से हम अपना एक छोटा सा सहयोग इन सब के बीच बांटने आयी हुँ हालाकि यह सहयोग काफी नहीं हैं लेकिन एक छोटा प्रयास किया जा सकता हैं एमएसयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व अमन सक्सेना ने कहा यह बहुत ही अच्छा प्रयास हैं की लोग अपने घर की ख़ुशी आज बाहर बाँट रहे हैं जिस तरह का यहाँ ठण्ड हैं उस हिसाब से सरकार के तरफ से इन गरीबो के लिए कोई मदद नहीं पहुंच रहा हैं नाही कम्बल नाही अलगाव की व्यस्था की गयी हैं इस करी में रचना झा के द्वारा किया गया यह काम बहुत ही सराहनीय हैं साक्षी को जन्मदिन की बधाई मिथिला स्टूडेंट यूनियन परिवार के तरफ से प्रेषित किया गया एमएसयू के नगर अध्यक्ष अर्जुन दास व नरेश साह ने कहा शाम 7 बजे से कम्बल वितरण दरभंगा स्टेशन से जेपी चौक होते हुए लक्ष्मीसागर ओवर ब्रिज के पास 50 से 60 पीस कम्बल का वितरण किया गया इस मौके पर बैजू झा,संजय दास,नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …