Breaking News

मिथिला नगरी दरभंगा की पावन भूमि पर आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की वर्चुअल प्रांतीय बैठक अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

मिथिला नगरी दरभंगा की पावन भूमि पर आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की वर्चुअल प्रांतीय बैठक प्रांतीय अध्यक्ष मीना तोदी जी की अध्यक्षता में बहुत ही सफल सुखद एवं खुशनुमा माहौल में संपन्न हुई, जिसमें समस्तीपुर शाखा को भी शामिल किया गया। इस बैठक में हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोटिया ,राष्ट्रीय सचिव रेखा लखोटिया,प्रांतीय सचिव रानी झुनझुनवाला प्रांतीय स्तर पर शामिल हुई। सर्वप्रथम दरभंगा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती किरण बूबना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई और आशा किया कि सकारात्मकता का दीपक हर जगह फैले  फिर ओम का उच्चारण करके अपने मन एवं वातावरण में एक अच्छी ऊर्जा का आह्वान किया गया तत्पश्चात गणेश बंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी पदाधिकारियों का स्वागत तुलसी का पौधा देकर किया गया। अंचल उपाध्यक्ष नीलम पंसारी ने अपने अंचल के प्रगति की रिपोर्ट रखी तथा बताया कि हमारी कुछ शाखाएं सामाजिक सरोकार के काफी अच्छे काम इस महामारी के दौरान भी कर रही हैं।दरभंगा शाखा की सचिव जागृति केडिया ने शाखा द्वारा किए गए कार्य को रखा तथा बताया कि बाढ में भी शाखा ने गरीबों को मदद पहुंचाई तथा तथा 15 गरीब कन्याओं की शादी में अधिक से अधिक सामान दिया गया।गांव में जाकर बरसाती एवं गर्म वाटर बोतल का भी वितरण किया ।गरीब महिलाओं को आठ सिलाई मशीन उसे रोजगार के लिए दिया गया।समस्तीपुर शाखा की सचिव शीला पंसारी ने अपने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट रखी। शाखा की बहनों को प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए साथ ही शाखा कैसे आगे बढ़े ,सदस्यों की बढ़ोतरी कैसे हो, फंड की व्यवस्था कैसे हो इस संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मंच संचालन राजस्थानी भाषा में पिंकी गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुलोचना केडिया ने किया। वेबीनार में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा लोहिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुशीला पंसारी एवं लता खेतान प्रांतीय उपाध्यक्ष आशा काया प्रांतीय सचिव रानी झुनझुनवाला,प्रांतीय बाल विकास प्रमुख मधु सराओगी, कोषाध्यक्ष ज्योति बोरा , समस्तीपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्रियंका बुबना , राधा पोद्दार , अनुराधा ,मनीषा जसराज पुरिया,श्वेता मित्तल,सुनीता अग्रवाल आदि ने शिरकत की ।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …