Breaking News

बाबूबरही   दरभंगा प्रमंडल आयुक्त मयंक बरबड़े बाबूबरही प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रखंड स्तरीय कई विभागों का गहन निरीक्षण किये।

बाबूबरही  बुधवार को दरभंगा प्रमंडल आयुक्त मयंक बरबड़े बाबूबरही प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रखंड स्तरीय कई विभागों का गहन निरीक्षण किये। यह निरीक्षण तकरीबन दो घंटे तक किया गया। जिसमे प्रखंड कार्यालय, आरटीपीएस, बाल विकास परियोजना कार्यालय , कृषि विभाग ,अंचल कार्यालय,मनरेगा सहित कई अन्य विभाग का निरीक्षण किया गया । वही प्रखंड कार्यालय में नजारत तथा रजिस्टर को भी जांच किया गया।उन्होंने बताया कि कई विभागों की निरीक्षण किया गया है ।बैंक रिकॉन्सिलिएशन नहीं हुआ है और सब कुछ ठीक है।कुछ विभाग में खामियां मिली है। जिस में सुधार की आवश्यकता है। हालांकि अतिशीघ्र सुव्यस्थित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी नल जल का निरीक्षण नहीं किया गया है ।बहुत ही जल्द सात निश्चय योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से हर घर नल का जल, गली नली पक्की करण योजना का निरीक्षण होना है। इस मौके पर एसडीएम डीडीसी दरभंगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ,थाना अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …