Breaking News

दरभंगा टावर के बडी बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स में 8 दिन पूर्व अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। आज  राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव  उन स्वर्ण व्यवसाई से मुलाकात कर उनका हालचाल जानें। अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव दरभंगा पहूंचे जहां पूर्व प्रमुख सियाराम पासवान,उमेश शर्मा,वरिष्ठ जाप नेता विश्वम्भर यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव जी के संयुक्त नेतृत्व में स्थानी मब्बी इंजिनियरिंग कालेज के पास भव्य स्वागत किया गया।वही जिला के दरभंगा शहरी विधानसभा दरभंगा टावर के बडा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स में 8 दिन पूर्व अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। आज  राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव  उन स्वर्ण व्यवसाई से मुलाकात कर उनका हालचाल जानें।तथा सरकार से मांग किया की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और लूट का सोना बरामद करें अन्यथा पार्टी दरभंगा जिला सहित पुरे बिहार में उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार, बहदत अली, संजय यादव, मुरारी पासवान,राजेश बाबा दीपक झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

• दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के प्रस्ताव हेतु राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक… 

🔊 Listen to this • दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के …