Breaking News

Darbhanga. 7 सूत्रीय मांगो के समर्थन में एमएसयू और एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ का भूख हड़ताल शुरू-. Ajit kumar singh DN 24 LIVE

7 सूत्रीय मांगो के समर्थन में एमएसयू और एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ का भूख हड़ताल शुरू-

 

मिथिला स्टूडेंट यूनियन और एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ के नेतृत्व में 7 सूत्रीय मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू करने जा रहा हैं इस बाबत एमएसयू विवि संगठन मंत्री व एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा पिछले कई सालो से हमलोग इन मांगो को लेकर कॉलेज से विश्वविद्यालय तक आंदोलन किया हैं बाबजूद हमारी मांग पूरी नहीं की गयी जिस कारण आज से हमलोग आमरण भूख हड़ताल पर विश्वविद्यालय में बैठने जा रहे हैं जब तक मांग पूरा नहीं होगा हमलोग भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे कॉलेज महासचिव आदित्य मिश्रा ने कहा छात्रों ने हमें एक साल के लिए चुन कर भेजा हैं चुनाव पूर्व हमने घोषणा किया था की हम जीतेंगे तो कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी इसके लिए लगातार आंदोलन भी किया गया जहाँ विश्वविद्यालय के तरफ से हमें आश्वासन मिला था की इस सत्र से एमएलएसएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी लेकिन विश्वविद्यालय के द्वारा हमें और हमारे आंदोलन को नजरअंदाज किया गया अब हम आर पार की लड़ाई को तैयार हैं इस बाबत एमएसयू विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा आज के धरने के आलोक में कल केंद्रीय पुस्तकालय के पास बैठक कर भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया था एमएलएसएम कॉलेज अध्यक्ष सह एमएसयू संगठन मंत्री दिवाकर मिश्रा व मारवाड़ी कॉलेज के नारायण मिश्रा भूख हड़ताल पर बैठे हुए दोनों मांग पूरा होने तक अनसन पर बैठे रहेंगे सक्सेना ने कहा वर्ष 2018 व 2019 में स्नातक पास छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब तक जारी नहीं किया गया एक तरफ सरकार स्नातक पास करने पर छात्राओं को 50 हजार रुपया देने का घोषणा कर रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ पास किये हुए स्नातक पास छात्राओं को पैसा नहीं भेजा जा रहा हैं सरकार यह राशि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए देती हैं जबकि छात्रा अब पीजी कम्पलीट करने को हैं लेकिन पैसा अब तक जारी नहीं किया गया कई बार इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय में आंदोलन भी किया गया हैं बाबजूद विश्वविद्यालय हमारी मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं हमारी कुछ बहुप्रतीक्षित मांग हैं जिसके लिए हमने कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक लगातार आंदोलन किया हैं और आज से भूख हड़ताल कर रहे हैं जब तक मांग पूरा ना हो जाए हमलोग आंदोलन पर बैठे रहेंगे वहीं एमएलएसएम कॉलेज परिषद सदस्य सह एमएसयू विवि महासचिव अभिषेक कुमार झा ने कहा आंदोलन के सन्दर्भ में विश्वविद्यालय को सुचना भेज दिया गया था मिथिला स्टूडेंट यूनियन पिछले 5 सालों से छात्र हित के लिए संघर्षरत रहा है। इसी क्रम में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य छात्र हित एवं अपनी मांगों के कारण आज से भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हैं हमारी मांगे निम्न है जो इस प्रकार हैं

1. एम०एल०एस०एम० महाविद्यालय में स्नातकोतर की पढ़ाई इसी सत्र में चालू करें।
2. एम०एल०एस०एम० महाविद्यालय में छात्रावास के लिए जमीन आवंटित करें, तथा मारवाड़ी महाविद्यालय में जो पहले से निर्मित छात्रावास है। उसे छात्रों के लिए पुनः प्रारंभ करें।
3. सभी महाविद्यालयों में पुस्तकालय की व्यवस्था की जाय तथा उसमें नवीनतम पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध हो।
4. कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सभी वंचित छात्राओं की राशि जल्द से जल्द निर्गत किया जाए।
5. विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों का नाम मिथिलाक्षर में भी लिखा जाए।
6. स्नातक द्वितीय सत्र (2018-21) जिन छात्रों का परीक्षा कोविड-19 के कारण परीक्षा छूट गया है, उन्हें दोबारा परीक्षा का मौका दें तथा स्नातक तृतीय सत्र (2017-20) में विश्वविद्यालय के गलती के कारण जिन छात्रों का परिणाम पेंडिंग में गया है, उन्हें सुधार की जाय।
7) एम एल एस एम कॉलेज में कबड्डी कोर्ट का निर्माण किया जाय अगर हमारी मांग पूरा नहीं किया जाता तो हम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा एमएसयू के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी ने कहा वार्ता के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर मुस्ताक अहमद तथा प्रॉक्टर अजय नाथ झा आदि पहुंचे जहाँ कुलसचिव डॉक्टर मुस्ताक अहमद ने सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया उन्होंने बारी बारी से सभी मांगो पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के तरफ से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी कॉलेज जब चाहे नामांकन ले सकता हैं वहीं छात्रावास के निर्माण पर भी जल्द कार्य पुरे करने का आश्वासन दिया,मारवाड़ी कॉलेज के छात्रावास जल्द चालू किया जाएगा जबकि कॉलेज का नाम मिथिलाक्षर में लिखने को लेकर सीनेट के बैठक में प्रस्ताव रखने की बात कही एमएसयू दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा हमारी मांग थी सभी मांगो पर लिखित आश्वासन मिले और इसके लिए ऑफिसीयल नोटिस जारी किया जाए जब तक ऑफिसियल नोटिस सभी मुद्दा पर नहीं दे दिया जाता हमारा यह भूख हड़ताल जारी रहेगा वहीं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय ने कहा लगातार कई वर्षो से इस तरह का आश्वासन मिलता आया हैं लेकिन कारवाई नहीं होती जब पीजी नामांकन में कोई समस्या नहीं था तो इस वर्ष से पीजी की पढ़ाई क्यों चालू नहीं हुआ क्या कॉलेज और विश्वविद्यालय छात्र संघ और छात्र के आंदोलन का महत्व नहीं देते हैं आज फिर से लोकतान्त्रिक पद्दति का सहारा लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं जब तक पीजी का पढ़ाई जारी करने तथा अन्य मांगो के सम्बन्ध में नोटिस जारी नहीं किया जाता यह आंदोलन जारी रहेगा —-
इस बाबत ज्ञापन का
प्रतिलिपि कुलाधिपति कार्यालय, पटना बिहार कुलसचिव, लनामिवि दरभंगा DSW, लनामिवि दरभंगा कुलानुसाशक लनामिवि दरभंगा जिलाधिकारी महोदय, दरभंगा थानाध्यक्ष, लनामिवि दरभंगा SDO कार्यालय दरभंगा को भी सौंपा गया हैं मौके पर मौके पर विवि मीडिया प्रभारी गौतम चौधरी, बिरौल प्रखंड अध्यक्ष नवीन सोनी,अविनाश पोद्दार, प्रियांसु, अमित, अंकुश, प्रकाश, विभुति अमन, अजय, अनूप कुमार, नारायण मिश्रा, आदित्य मिश्रा, गोविंद झा, गौतम,आसिफ,रवि रौशन,मानशि,ज्योति,गौतम झा,अविनाश कुमार पोद्दार,अमन कुमार पाण्डेय,ऋषभ कुमार रिशु,विक्की कुमार, गौरव झा,अमित,सुमन कुमार पंडित,गौतम कुमार झा,विभूति कुमार झा,प्रकाश विस्वास,नारायण कुमार मिश्र,प्रियांशु,नेहा मिश्रा,केशव कुमार झा,आशिफ़,अजय कुमार,अनूप कुमार झा,गोविन्द झा,अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे
भवदीय
अमन सक्सेना
विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …