Breaking News

 शहर के टीवी सभागार में एस एम नेट यूनिसेफ एवं नियमित टीकाकरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सह आगामी योजना उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

शहर के टीवी सभागार में एस एम नेट यूनिसेफ एवं नियमित टीकाकरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सह आगामी योजना उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

इस दौरान एस एम नेट एवं नियमित टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। सी एस डॉ संजीव कुमार सिन्हा डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्रा डीपीएम विशाल सिंह एसएमसी यूनिसेफ शशि कान्त सिंह एवं ओंकार चंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सिविल सर्जन एस एम नेट यूनिसेफ कार्यों की प्रशंसा की,उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क के द्वारा टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यों में सहयोग किया गया वह काफी सराहनीय है इसके लिए सभी प्रखंड बीएमसी यूनिसेफ को पूर्व की भांति भी सहयोग रखने का निर्देश दिया, ताकि टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्लान के मुताबिक शत प्रतिशत टीकाकरण सत्र का आयोजन सुनिश्चित हो।डॉ ए के मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक सत्र पर शत-प्रतिशत सर्वे रजिस्टर एवं ड्यू लिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित हो। विशाल सिंह ने बताया कि अन्य स्वास्थ्य कार्यों के सहयोग के साथ कोविड-19 कार्यक्रमों में भी सहयोग जारी रखें। डीसीएम कुमार ने बताया कि आगामी वर्ष में शत-प्रतिशत खाली स्थानों पर आशा का चयन कर लिया जाएगा वैसे आशा जो कार्यक्रम में रुचि नहीं रखते हैं उन्हें चयन मुक्त किया जाएगा। डॉ बसवराज ने बताया कि टीकाकरण पश्चात प्रतिकूल प्रभाव वाले बच्चों का मैनेजमेंट के बारे में बताया। पी एफ आई रीतू ने बताया बताया कि आरोग्य दिवस सत्र को काफी विस्तार करने की आवश्यकता है। यूनिसेफ के एमसी शशिकांत सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों का एवं साथियों का काफी सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ओंकार चंद ने बताया कि टीकाकरण को दूरदराज क्षेत्रों तक जागरूकता के साथ-साथ और लक्षित बच्चों को टीकाकरण करना हमारा लक्ष्य है एवं कोविड-19 के कार्यक्रम को भी विस्तार पूर्वक लोगों में जागरूक करने की आवश्यकता है अंत में धन्यवाद ज्ञापन बीसीएम गणेश कुमार आचार्या ने किया।इस कार्यक्रम में डीएमओ डॉ जेपी महतो, जिला मूल्यांकन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, भीसीसीएम पंकज कुमार जिला लेखापाल बसंत झा एवं नौ प्रखंडों के बीएमसी ने भाग लिया तथा सबों ने अपने बिचार ब्यक्त किए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …