आइसा के राष्ट्रीय आवाहन पर मृत किसानों को दी गई श्रधांजलि।
किसानों के साथ जल्द वार्ता करे केंद्र सरकार- आइसा
दरभंगा
आइसा के राष्ट्रीय आवाहन पर आज किसान विरोधी तीनो काला कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आंदोलन में मृत साथियो के श्रधांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पर कैंडल जलाकर श्रधांजलि दी गई।
कैंडल मार्च का नेतृत्व आइसा जिला सचिव विशाल कुमार माझी, आमिर इकलाख ने किया। वही आइसा के कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव की अद्यक्षता मस आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि आज किसान लगभग महीनों दिन से आंदोलनरत है। लेकिन सरकार किसानों के प्रति लापरवाह बानी हुई है।
आज दर्जनों किसानों की मौते भी हो चुकी है। लेकिन सरकार मांग मानने से कतरा रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों के साथ जल्द स जल्द वार्ता नही होती है तो आइसा किसानों के साथ मिलकर एकजुटता व्यक्त करते हुए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वही आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने किसानों आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि इतना ठंड में किसान सरक पर आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार चैन की नींद सोई हुई है। अगर सरकार समय रहते नही वार्ता करती है तो छात्र-नौजवान-मजदूर-किसान मिलकर सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
कैंडल मार्च में सिद्धार्थ कुमार , सन्नी कुमार, केशव कुमार, गोलू कुमार, आमिर इकलाख,मयंक कुमार यादव, संदीप कुमार चौधरी, प्रिंस राज, विशाल माझी सहित कई लोग शामिल थे।
प्रिंस राज- जिला अध्यक्ष, आइसा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal