Breaking News

दरभंगा जिला तैलिक साहु सभा की तरफ से रविवार को मब्बी शिव मंदिर परिसर में समाज के नव निर्वाचित नौ विधायकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

दरभंगा जिला तैलिक साहु सभा की तरफ से रविवार को मब्बी शिव मंदिर परिसर में समाज के नव निर्वाचित नौ विधायकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।  समाऱोह में बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से पहुँचे इन विधायकों को तैलिक साहु सभा की ओर से जग जननी माँ सीता की धरती पर पहलीबार मिथिला के परंपरागत रीति रिवाज से पाग चादर एवं माला से अभिनंदन किया गया . सभा के जिलाध्यक्ष डा विनोद कुमार की अध्यक्षता में ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल की छात्रा कोमल एवं राजनंदनी द्वारा प्रसुप्त स्वागत गान से कार्यक्रम की गयी . इसके उपरांत अतिथियों एवं सभा के सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया गया . कार्यक्रम में पहुँचे समस्तीपुर मोरवा के विधायक सह साहु समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणबिजय साहु हायाघाट के रामचंद्र प्रसाद साहु सहरसा मेहषि के राजेश्वर साह चिरैया के लालबाबू प्रसाद सीतामढी बेलसंड के गणेश महासेठ ने संगठन की मजबूती को लेकर समाज के युवाओं को आगे आने का आहवान किया . वहीं बिहार विधानसभा के मंत्रीमंडल में हमारे समाज को उचित स्थान दिये जाने की माँग की गयी . इधर संगठन के प्रवक्ता के रुप में सुनील कुमार पप्पू महासेठ मनोज कुमार संतोष कुमार ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल के अमरनाथ साह रंजीत संगीता साह महिला प्रकोष्ठ के धर्मशीला गुप्ता किशन साह गोपाल साह चंद्रलेखा देवी संजीव साह अभिशेष कुमार प्रमुख उपेंद्र साहु लक्ष्मी साह आदि ने भी अपने विचारों से संगठन के लोगों को अवगत कराये साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाज के स्थानीय लोगों को सहयोग कर स्थान दिलाने की अपील होती रही . वहीं दरभंगा में भाँमा साह की मुर्ती का अनावरण भी किये जाने पर बल दिया गया .  मौके पर जिला के सभी प्रखंड के गाँव एवं टोले से सैकड़ों की संख्या में इस समाज के लोग उपस्थित थे . कार्यक्रम संपन्न होने के

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …