कल शायं दरभंगा यूनेस्को क्लब के सम्मानित सदस्य सुनील कुमार गामी( पुरुषोत्तम गामी) का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।

निधन की सूचना पाकर दरभंगा में शोक की लहर दौड़ गई क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने बतलाया कि श्री गामी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं तथा काफी क्रियाशील रहे। उनके निधन से समाज को काफी क्षति हुई है| भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की सहन शक्ति प्रदान करें। गामी के निधन पर क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ,उपाध्यक्ष रतन खेड़िया एवं मनोरंजन अग्रवाल कोषाध्यक्ष रिंकू झा ,रामबाबू शाह, प्रदीप झा, ललित मिश्रा, डॉ• मुस्ताक अहमद, प्रोफेसर समीर वर्मा, रवि रंजन चौबे, शबा नाजीस ने शोक व्यक्त किया एवं कहा कि उनके निधन से समाज को कर्मठ युवा कार्यकर्ता से महरुम होना पड़ा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal