Breaking News

 Darbhanga अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं सीएम कॉलेज छात्र संघ के तत्वाधान में सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य  विश्वनाथ झा  को  आवेदन सौंपा गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं सीएम कॉलेज छात्र संघ के तत्वाधान में सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य  विश्वनाथ झा  को  आवेदन सौंपा गया।

DN 24 live अजित कुमार सिंह

जिनमें कॉलेज के मुख्य द्वार पर हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू में नाम लिखने ले साथ मिथिलाक्षर का भी हो प्रयोग। यह मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा एवं सीएम कॉलेज छात्र संघ के द्वारा किया गया कि जब कॉलेज के मुख्य द्वार पर कॉलेज का नाम हिंदी ,इंग्लिश और उर्दू में लिखा जा सकता है तो संविधान की अष्ठम सूची में शामिल होने के बावजूद मैथिली भाषा का प्रयोग कॉलेज के गेट पर कॉलेज का नाम लिखने में क्यों नहीं मैथिली भाषा का प्रयोग किया जाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला SFD प्रमुख श्रीकांत कुमार ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यहां के युवाओं को अपनी संस्कृति सभ्यता के प्रति रूचि जागेगी।जब मैथिली भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे लाखों छात्रों के सामने मिथिलाक्षर से लिखें शब्द उन्हें अपनी संस्कृति सभ्यता का एहसास दिलाएगा।उन्होंने कहा कि किसी अन्य भाषा या संस्कृति का हम विरोध नहीं कर रहे। बल्कि मिथिला का क्षेत्र एवं छात्र के साथ-साथ मिथिला की संस्कृति और परम्परा की रक्षा के लिए हम मिथिलाक्षर में लिखावट की मांग कर रहे हैं।इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल कुमार झा ने कहा कि सी एम कॉलेज के नाम को तत्काल मिथिलाक्षर से लिखवाने की हम मांग कर रहे हैं। हम किसी अन्य भाषा या संस्कृति का विरोध नहीं कर रहे , मिथिला के हृदयस्थली दरभंगा में स्थित सी. एम महाविद्यालय में हर हाल में मिथिलाक्षर का प्रयोग हो यह मांग हम विश्वविद्यालय प्रशासन से विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के गेट पर अन्य भाषाओं के साथ मिथिलाक्षर में भी नाम लिखने का आग्रह करते हैं।मौके पर नगर NSS प्रमुख सूरज कुमार ने भी अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि मैथिली हमारी संस्कृति है हमें मिथिलाक्षर में गेट पर जल्द से जल्द कॉलेज का नाम लिखाना चाहिए नहीं तो हम सभी मैथिली भाषा को लेकर जल्द से जल्द सभी कॉलेज में आंदोलन करेंगे।प्राचार्य ने जल्द से जल्द मिथिलाक्षर में कॉलेज का नाम लिखाए इसका आश्वाशन दिया ।मौके पर गौतम कुमार,आनंद कुमार,शशि कुमार सोनी,नितेश यादव के साथ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …