Breaking News

सी एम कॉलेज,दरभंगा के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष के रूप में विभाग के वरीय प्राध्यापक डा प्रभात कुमार चौधरी नियुक्त किए गए।

डॉ प्रभात कुमार चौधरी बने सी एम कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष

सी एम कॉलेज,दरभंगा के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष के रूप में विभाग के वरीय प्राध्यापक डा प्रभात कुमार चौधरी नियुक्त किए गए हैं।

DN 24 LIVE अजित कुमार सिंह

। इस आशय का पत्र डॉ प्रभात चौधरी ने आज प्राप्त कर प्रधानाचार्य के समक्ष अपना योगदान प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि समाजशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो विश्वनाथ झा के महाविद्यालय- प्रधानाचार्य बनने के कारण ही डा चौधरी की नियुक्ति विभागाध्यक्ष के रूप में की गई है। डा चौधरी ने 1982 में इसी महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग में व्याख्याता के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया था। इस अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डा मयंक श्रीवास्तव,डा आर एन चौरसिया,डा प्रीतम कुमार मिश्र,विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे,जिन्होंने डॉ प्रभात को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …