समाहरणालय पर माले ऐपवा का संयुक्त धरना से पर्चा की जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की मांग

दरभंगा जिला समाहरणालय पर भाकपा माले और ऐपवा ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर के पर्चा की जमीन पर कब्जा दिलाने, सरकारी और मालिकों की नीजि जमीन पर बसे गरीबों को पर्चा देने, गृहविहीनों को घर बनाने के लिए जमीन देने और घर बनाने के लिए पीएम आवास दिलाने, दलित गरीबों के गांव टोले तक सम्पर्क पथ बनाने, विशनपुर थाना कांड संख्या113/20,नगर थाना कांड संख्या 158/10एवं168/20 के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, मासिक राशन किराशन वितरण की गारंटी करने और मनरेगा मजदूरों को बकाया मजदूरी का भुगतान करने तथा मनरेगा में काम देने की मांग किया।
धरना स्थल पर माले नेता पप्पू पासवान की अध्यक्षता में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने सभी मांगों पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुये धरना की मांगों को पूरा कराने का आग्रह किया।बरिष्ट नेता आर के सहनी ने कहा कि नई नीतीश कुमार सरकार पुरानी नीतीश सरकार से भी ज्यादा गरीब मजदूर विरोधी है और न्याय सुशासन का नारा विल्कुल झूठा और गलत है। ऐपवा नेत्री शनिचरी देवी ने कहा कि दूसरी बार भाजपा जदयू की सरकार को सत्ता में आने के बाद मजदूर किसान गरीबो एवं महिलाओं पर सामंती अत्याचार में बृद्धि हो गई है और पुलिस की भूमिका हमलावरों को संरक्षण देना बन गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पप्पू पासवान ने कहा कि पुलिस कानून तोड़ने वालों और गरीबों पर हमला करने वाले का पक्षधर बन गई है।उन्होंने विशनपुर थाना पर डीहरामपुर निवासी रिंकू देवी के निजी जमीन पर कब्जा करने के लिए इज्जत लूटने के लिए हमला करने वाले गांव के ही सामन्ती गुंडा कलेवर सिंह गिरोह को दर्ज मुकदमा में गिरफ्तार करने के बदले बचाने का काम कर रही है।धरनाथियों ने दिल्ली किसान आंदोलन का समर्थन करते हुये तीनों काला कानून वापस लेकर आंदोलन को समाप्त कराने का आग्रह केंद्र सरकार से किया गया।
सभा को शिवन यादव, हरि पासवान, नन्द लाल ठाकुर, सियाशरण पासवान, ललन चौधरी, रामसागर सहनी, रसीदा खातून, साधना शर्मा, कमलेश पासवान सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया।
एक प्रतिनिधिमडल ,जिसमें वैद्यनाथ यादव, आर के सहनी, पप्पू पासवान, नन्द लाल ठाकुर, अशोक पासवान के हस्ताक्षरित मांगपत्र डीएम को सौंपा गया।
आर के सहनी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal