Breaking News

महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह जी की 113 वीं जयंती समारोह के विशाल दिव्यांग शिविर के तीसरे चरण में सामग्री वितरण समारोह का आयोजन महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।

महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह जी की 113 वीं जयंती समारोह के विशाल दिव्यांग शिविर के तीसरे चरण में सामग्री वितरण समारोह का आयोजन महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।

Dn 24 live अजित कुमार

इस दौरान पिछले शिविर में बनी सूची के अनुसार पीड़ित लोगों के बीच कृत्रिम पैर,कैलीपर, तिपहिया साइकिल, श्रवण यंत्र का वितरण किया गया । बहेरी प्रखंड के शेर बिजुलिया से आए अरविंद कुमार यादव ने कहा कि उसके दो पैर और एक हाथ नहीं थे ग्रामीण स्तर पर मुखिया एवं सरपंच से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाया लेकिन हमें कोई मदद नहीं मिला आज मेरी ख्वाहिश राज परिवार ने पूरा कर दिया । बहादुरपुर के धर्मेंद्र कुमार दास का एक पाव नहीं था पैर लगते ही वह खिल खिलाकर हंस पड़ा धर्मेंद्र ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं था कि वह चल पाएगा। शकुंतला देवी को वाकर दिया गया उसने कहा कि काफी दिनों से वह चल नहीं पा रही थी अब वह वाकर के सहारे चलने में सक्षम है। सभी उपकरण कई दर्जन लोगों के बीच वितरण किया गया इसमें डेढ़ दर्जन से ऊपर ट्राई साइकिल ,कृत्रिम पैर ,जूते मौजे, कैलिपर आदि शामिल हैं ।ट्रस्ट के ट्रस्टी  राजेश्वर सिंह एवं  कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दो कैंसर पेशेंट को भी अडॉप्ट किया गया है जिसे बहुत जल्द इलाज पर होने वाले खर्च को ट्रस्ट वाहन करेगा इसके लिए महावीर कैंसर अस्पताल से करार हो गया है। पटना से आए चिकित्सकों में डॉक्टर नीरज कुमार सिन्हा ,गयानंद प्रसाद के अलावे राज अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर राज परिवार के मैनेजर आशुतोष दत्त, निखिल खेड़िया ,अमरकांत झा ,कृष्णकांत झा, रामकृष्ण दास, मनोज कुमार साह के अलावे राज दरभंगा अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद थे।

Check Also

• ललित बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया… 

🔊 Listen to this • जमीनी स्तर पर काम करने वाले एवं हम सबके प्रेरक …