इस साल 25 दिसंबर को दर्शनार्थियो के लिए चर्च बंद रखने का निर्णय लिया है।

दोनार स्थित दरभंगा के सुप्रसिद्ध होली रोजरी चर्च से फादर सुशील गाब्रियल की अगुवाई मे एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर 24 दिसंबर एवं विशेषकर 25 दिसंबर क्रिसमस के अवसर पर विशेष सुरक्षा का इन्तज़ाम करने की मांग की जिसके जवाब मे जिलाधिकारी ने न केवल प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया बल्कि पुलिस अधीक्षक को बीते वर्ष चर्च पर हुए पत्थरबाजी की भी घटना से अवगत कराते हुए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
गौरतलब हो कि Covid-19 से आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए चर्च प्रशासन ने इस साल 25 दिसंबर को दर्शनार्थियो के लिए चर्च बंद रखने का निर्णय लिया है।

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

और इसकी सूचना का बैनर भी बीते 4 हफ्ते से चर्च गेट पर लगाया गया है।
लोगो से पुनः अपील की जाती है कि इस वर्ष आप अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखे, घर मे रहे, सुरक्षित रहे। हर वर्ष आने वाले भक्तो के लिए पुरोहित विशेष प्रार्थनासन मे रहेंगे। प्रभु येसु आप सबका कल्याण करे, इस परीक्षा की घड़ी से ऊबारे और आपका नव वर्ष मंगलमय हो।

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …